Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

उगाही के आरोपी पत्रकार पर केस हुआ दर्ज….

जाली कागजातों से रजिस्ट्री करवाने की खबर यूट्यूब चैनल पर चलाने के नाम पर पैसे की मांग करने वाले पत्रकार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामला मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के ताल थाना क्षेत्र का है। ताल के ही आरएमडी कॉलोनी के रहने वाले स्टांप विक्रेता अखिलेश ठाकुर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वाहिद खान पठान नामक पत्रकार ने उनसे पैसे की मांग की और कहा कि अगर पैसे नहीं दिए तो तुम्हारे खिलाफ अपने चैनल पर खबर चलाउंगा।

स्टांप विक्रेता ने बताया कि 10 जनवरी को पत्रकार उनकी दुकान पर आया और कहने लगा कि तुमने जो संगीता जैन की जमीन की सचिन लोहार से जो रजिस्ट्री कराई है, वह फर्जी तरीके से की गई है। इस पर उसने पत्रकार से कहा कि आपका आरोप गलत है। रजिस्ट्री दोनों पक्षों की सहमति से नियमानुसार हुई है।

इस पर पत्रकार वाहिद खान ने कहा कि मैं तो खबर चलाउंगा। अगर खबर रुकवानी है तो पैसे देने होंगे। इसके बाद पत्रकार ने अखिलेश के स्टांप दुकान की वीडियो भी बनाई। उसी दिन शाम को पत्रकार के एक मित्र गोवर्धन परमार ने कॉल कर यही बात दुहराई। पैसे देने से मना करने पर बातचीत की रिकॉर्डिंग को और दुकान की वीडियो को वायरल कर दिया।

अखिलेश की शिकायत के आधार पर ताल पुलिस ने पत्रकार वाहिद और उसके दोस्त गोवर्धन पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं इस मामले पर पत्रकार का कहना है कि उसे फर्जी रजिस्ट्री की खबर मिली थी। इस मामले में वो दुकानदार का पक्ष जानना चाहते थे, इसलिए उन्हें स्टांप बिक्रेता के दुकान पर जाना पड़ा। मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। मैंने ये खबर चलाई, इस वजह से उसने मेरे खिलाफ झूठा मामला दर्ज कराया है।
पत्रकार वाहिद खान का कहना है कि मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की बजाय उक्त रजिस्ट्री की जांच होनी चाहिए थी कि वो सही है या फर्जी। इसके बाद पुलिस को कोई कार्रवाई करनी चाहिए थी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन