Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

एसडीओ की बदतमीजी पर चंदौली के पत्रकारों ने खोला मोर्चा

चंदौली : उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन तहसील इकाई के दर्जनों पत्रकारों ने काली पट्टी बांधकर ब्लॉक मुख्यालय से तहसील मुख्यालय तक विरोध जुलूस निकाला. इस दौरान सभी पत्रकार, मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम अनुपम मिश्रा को ज्ञापन देकर एडीओ पंचायत को हटाने की मांग पर अड़े रहे.

मामला क्या है?
शहाबगंज ब्लॉक में तैनात एडीओ पंचायत अपने वाहन पर मजिस्ट्रेट लिखकर चल रहे थे. इसकी खबर 26 और 27 जुलाई को पत्रकारों ने प्रमुखता से प्रकाशित कर दिया. खबर से बौखलाए एडीओ पंचायत ने पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार करते हुए उन्हें नीच तक कह डाला था. एडीओ के इस व्यवहार से पत्रकारों में भारी आक्रोश है. इसके बाद पत्रकारों ने शहाबगंज ब्लॉक पर एडीओ को हटाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया.

डीपीआरओ ने मौके पर पहुंचकर एडीओ पंचायत का ट्रांसफर करने का आश्वासन दिया था. पत्रकारों का कहना है कि आश्वासन देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई.

एडीओ पंचायत पर जिला प्रशासन की तरफ से कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर तहसील में पत्रकारों द्वारा विरोध जुलूस निकालकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया. इस मौके पर उपजा अध्यक्ष चन्द्रजीत पटेल, महामंत्री फरिदुद्दीन, नियाज खां, अमित कुमार, आलोक पांडेय, अजय कुमार सिंह, संदीप सिंह, नीरज अग्रहरी, अवधेश यादव, प्रभात सिंह समेत दर्जनों की संख्या में पत्रकार मौजूद रहे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन