Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

चंडीगढ़ प्रेस क्लब चुनाव : अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर किसने मारी बाजी, देखें लिस्ट

रविंदर सिंह भाटिया-

चंडीगढ़। रविवार को प्रेस क्लब के नौ पदों पर चुनाव हुए। मुकाबला दुग्गल-शर्मा और नलिन-बाजवा पैनल के बीच था। अध्यक्ष के पद पर सौरभ दुग्गल ने नलिन आचार्य को 100 वोटों से मात देते हुए कुल 360 वोट हासिल किए। सौरभ दुग्गल अध्यक्ष चुने गए।

अन्य निर्वाचित पदाधिकारियों में उमेश शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष (342 मत), अर्शदीप अर्शी उपाध्यक्ष-1 (महिलाओं के लिए आरक्षित -318 मत), अमरप्रीत सिंह उपाध्यक्ष-2 (314 मत), राजेश ढल्ल महासचिव (315 मत), अजय जालंधरी सचिव (307 मत), मुकेश अटवाल संयुक्त सचिव-1 (312 मत), प्रभात कटियार संयुक्त सचिव-2 (316 मत) और दुष्यंत पुंडीर कोषाध्यक्ष (315 मत) चुने गए हैं।

चुनाव अधिकारी विशाल गुलाटी ने परिणामों की घोषणा की।

फोटोग्राफरों ने दिखाई ताकत, जीते अजय जालंधरी

फोटो जर्नलिस्ट अजय जालंधरी की जीत पर मनोज महाजन, टीएस बेदी, अजय वर्मा, जयपाल सिंह, केशव सिंह, कमलेश्वर सिंह, रवि सिंह, उपेंद्र सेन गुप्ता, जस्सी सिंह, अश्वनी राणा, करुण शर्मा, जसबीर मल्ली, संजय घड़ियाल सहित कई लोगों ने जीत की बधाई दी।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन