Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक चंद्र भूषण को मिलेगा तीसरा बुद्ध चर्या सम्मान

चंद्र भूषण-

‘तुम्हारा नाम क्या है तिब्बत’ भूगोल और इतिहास, दोनों में चलता एक ट्रैवलॉग है। कोरोना का हल्ला उतरने के साथ 2022 में आया था, हालांकि उसकी प्रक्रिया 2015 की तिब्बत यात्रा से शुरू हुई थी।

इस किताब में उठे कुछ सवाल पिछले साल 2024 में आई ‘भारत से कैसे गया बुद्ध का धर्म’ में हल हुए। ‘महाकवि अश्वघोष और उनका बुद्धचरित’ इस लिहाज से ट्रायलॉजी का तीसरा हिस्सा है और इसके जून तक आने की संभावना है।

हालांकि तीनों किताबें पूरी तरह स्वतंत्र भी हैं। अपने प्रकाशकों अरुण देव (समालोचन), गौरीनाथ (अंतिका प्रकाशन) और अमिताभ राय (सेतु प्रकाशन समूह) को सहयात्री मानकर इसके लिए धन्यवाद देता हूं।

बुद्ध-कारज में नाम जुड़ना ही सम्मान की बात है। अगले संडे पटना के मित्र बिहार संग्रहालय पहुंचें तो मिलना हो जाएगा, साथ में ‘बुद्धचर्या सम्मान’ की खुशी भी बांट लेंगे। देखने-सुनने को काफी कुछ है। मैं तो कहता हूं, शनिवार और इतवार, 22-23 की दोनों शामें इधर ही बिताएं।


शकील-

बुद्ध चर्या सम्मान : बुद्ध के विचारों और उनकी संवेदना को साहित्य के माध्यम से प्रचारित और प्रसारित करने वालों को दिया जाने वाला एक सम्मान है।

ये सम्मान पहली बार “बुद्ध के बढ़ते कदम के लेखक – शैलेन्द्र प्रताप सिंह” जी को दिया गया था।

दूसरी बार ये सम्मान “सारनाथ तिब्बती विश्विद्यालय के पूर्व कुलपति” प्रोफेसर न्गवांग समतेन जी को दिया गया था।

22 मार्च को यह सम्मान तीसरी बार “भारत से कैसे गया बुद्ध का धर्म ” पुस्तक के लेखक – चंद्रभूषण जी को दिया जाएगा।

चंद्रभूषण – (जन्म: 18 मई 1964)

शुरुआती पढ़ाई आजमगढ़ में, ऊंची पढ़ाई इलाहाबाद विश्वविद्यालय में. विशेष रुचि- सभ्यता-संस्कृति और विज्ञान-पर्यावरण. सहज आकर्षण- खेल और गणित. 12 साल पूर्णकालिक कार्यकर्ता रहकर प्रोफेशनल पत्रकारिता. अंतिम ठिकाना नवभारत टाइम्स. ‘तुम्हारा नाम क्या है तिब्बत’ (यात्रा-राजनय-इतिहास) और ‘पच्छूं का घर’ (संस्मरणात्मक उपन्यास) से पहले दो कविता संग्रह ‘इतनी रात गए’ और ‘आता रहूँगा तुम्हारे पास’ प्रकाशित. इक्कीसवीं सदी में विज्ञान का ढांचा निर्धारित करने वाली खोजों पर केंद्रित किताब ‘नई सदी में विज्ञान : भविष्य की खिड़कियाँ’, पर्यावरण चिंताओं को संबोधित किताब ‘कैसे जाएगा धरती का बुखार’, भारत से बौद्ध धर्म की विदाई से जुड़ी ऐतिहासिक जटिलताओं को लेकर ‘भारत से कैसे गया बुद्ध का धर्म’ आदि पुस्तकें प्रकाशित।

आयोजन की रूपरेखा यहां देखें…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन