Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

पंजाब

अमर उजाला, बठिंडा के पत्रकार पर चारसौबीसी का मामला दर्ज

बठिंडा। पंजाब के बठिंडा से खबर आ रही है कि यहां अमर उजाला के पत्रकार भारत भूषण मित्तल के खिलाफ पुलिस ने चारसौबीसी का मामला दर्ज किया है। भूषण पर आरोप है कि उसने एक व्यक्ति पर दर्ज केस को रद करवाने के लिए ४० हजार रुपए लिए थे लेकिन पैसे लेने के बाद भी पत्रकार साहिब ने न तो पुलिस से केस रद करवाया और न ही पैसे वापस किए।

एसएसपी बठिंडा नानक सिंह के पास शिकायत गुरिंदर सिंह (निवासी भगता भाईका) ने शिकायत दी। शिकायत में उसने कहा कि उसकी जान पहचान भारत भूषण मित्तल (निवासी बाबा दीप सिंह नगर) के साथ कचहरी में हुई थी।

अपनी शिकायत में गुरिंदर सिंह ने बताया कि भारत भूषण मित्तल कचहरी में टाइपिस्ट का काम करता है और खुद को अमर उजाला अखबार का पत्रकार बताता है। उसने झांसा दिया कि उसकी पुलिस के अफसरों के साथ अच्छी जान पहचान है। आरोपी ने उस पर दर्ज एक मामले को रद करवाने और विरोधियों पर उल्टा मामला दर्ज करवाने का झांसा देकर पुलिस के नाम पर उससे ४० हजार रुपए ले लिए।

लेकिन आरोपी भूषण मित्तल ने उक्त पैसे न तो पुलिस को दिए और न ही उसका केस रद करवाया। एसएसपी के पास शिकायतकर्ता ने सबूत के तौर पर बातचीत की रिकार्डिंग, पेन ड्राइव भी दी है जिससे भूषण पर प्रथम दृष्टया आरोप साबित होते हैं।

रिकार्डिंग में ये बात सामने आई है कि भूषण ने २५ हजार रपए पुलिस को देने और १५ हजार रुपए दूसरे लोगों पर केस दर्ज करवाने के लिए मांगे थे। मामले की जांच के बाद एसएसपी ने आरोपी पत्रकार पर मामला दर्ज करने के आदेश दिए। इसके तहत थाना सिविल लाइन पुलिस ने एफआईआर नंबर २२२ के तहत ४२० का मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि भारत भूषण मित्तल पंजाब के बठिंडा से पिछले तीन साल से पत्रकार के तौर पर काम कर रहा है।

https://youtu.be/iu54DFqL4yI
Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन