Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

फिल्म ‘छावा’ पर टिप्पणी को लेकर लखनऊ में पूर्व फोटो जर्नलिस्ट पर मुकदमा!

लखनऊ में पूर्व फोटो पत्रकार कविश अज़ीज़ के खिलाफ एक विवादित ट्वीट को लेकर मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने हाल ही में रिलीज़ हुई फ़िल्म ‘छावा’ के एक दृश्य पर टिप्पणी करते हुए मुगल शासक औरंगज़ेब का महिमामंडन किया और छत्रपति संभाजी महाराज का अपमान किया। इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर व्यापक आक्रोश फैल गया, और कई लोगों ने इसे हिंदू महापुरुषों का अपमान करार दिया। पूर्व पत्रकार दिव्या गौरव त्रिपाठी ने इस संबंध में लखनऊ के मड़ियांव थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

कविश अज़ीज़ ने अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में कार्य किया है। उनके इस विवादित बयान के बाद से समाज में गहन चर्चा और नाराज़गी का माहौल है।

बता दें कि कविश अज़ीज़ लेनिन द्वारा किए गए एक ट्वीट के विरुद्ध थाना मड़ियांव लखनऊ में Under Section 353(2)& 66 IT Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

नीचे टिप्पणी का स्क्रीनशॉट और उसके बाद जिसने एफआईआर कराई उसका ट्वीट- देखें


मो. कामरान-

कुछ भी लिखने और बोलने पर मुक़दमा दर्ज हो सकता है, साक्षात्कार लेने वाले पत्रकार पर भी मुकदमा दर्ज हुआ है, ऐसा नही है कि ये सिर्फ एक खास वर्ग के लिए हो, कानून सबके लिए बराबर है और अभिव्यक्ति की आज़ादी संविधान से मिला हक़ है लेकिन उसका उपयोग सोच समझ कर करें, फिलहाल तेज़ तर्रार पत्रकार अपनी तेज़ी से बचे और संयम से काम ले, उनकी आवाज़ भी उठाने वाले पत्रकार संगठन भी डुबकी लगा रहे हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन