Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

तुम्हें यह गरीब ही एक दिन तुम्हारी औकात बताएगा तिवारी!

आर्टिकल 19-
चलिए.. भागिए यहाँ से..तुम्हारी औकात है यहाँ अंदर जाने की? UP पुलिस की वर्दी में सत्येंद्र तिवारी ने धक्के मारते हुए छेद्दू चमार को नामांकन केंद्र से बाहर कर दिया।

डेमोक्रेसी को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बनाने में कोई कोरकसर बाकी नहीं रही। उत्तर प्रदेश के कौशांबी में निर्दलीय प्रत्याशी नॉमिनेशन कर लौट थे। तभी पुलिस अफसर को कुछ खटक गया।

निर्देश सिंह-
तिवारी यह अपनी औकात के लिए ही तो लड़ रहे हैं. इनकी औकात जैसे ही सामने आएगी तुम्हारी औकात इनके पैरों में आ जायेगी, यही डर तुम्हे सताता है और तुम इसलिए इनको इनकी औकात तक जाने से रोकने में जुट जाते हो. बात औकात की है तो अब तुम्हें यह गरीब तुम्हारी औकात भी बता देगा।

शिवकांत गौतम-
उत्तर प्रदेश के कौशांबी में निर्दलीय दलित प्रत्याशी छेद्दू चमार जी, को बदमाश CO सत्येंद्र तिवारी ने जिस प्रकार से अभद्रतापूर्वक दुर्व्यवहार और धक्के मार कर बेइज्जत किया, यह बेहद ही शर्मनाक और असहनीय है। हम लोगों की क्या औकात है, इसी बात की ही तो लड़ाई है।

आनंद प्रकाश-
सबसे पहले तो CO सत्येंद्र तिवारी के ख़िलाफ़ SC ST एक्ट के तहत मुक़दमा दर्ज होना चाहिए। दूसरी बात की लोकतांत्रिक प्रणाली में किसी भी व्यक्ति को नामांकन करने से नहीं रोका जा सकता है। मनुवादी मानसिकता का उदाहरण यहाँ देखने को मिल रहा है।

यूपी पुलिस और इलेक्शन कमीशन से मैं अनुरोध करता हूँ कि इस मामले में तत्काल प्रभाव से कार्यवाही की जाए। हमें इसका जवाब चाहिए।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन