Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

छिंदवाड़ा में पत्रकार की शिकायत पर पत्रकार गिरफ्तार, कमलनाथ के पीए को भी नोटिस!

ध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार विवेक बंटी साहू की ओर से फर्जी वीडियो बनाने की साजिश रचने की शिकायत पर पुलिस ने पत्रकार सचिन गुप्ता को अरेस्ट कर लिया है. वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निजी सहायक आर के मिगलानी को पांच दिन की मोहलत दी गई है.

बताया जा रहा है कि पिछले दिनों पत्रकार सुदेश नागवंशी और भाजपा उम्मीदवार साहू ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि साजिशन वीडियो बनाकर उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश की जा रही है. फर्जी वीडियो बनाने में सचिन गुप्ता और कमलनाथ के पीए मिगलानी की भूमिका होने का आरोप लगाया गया था.

मामले में पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने पत्रकारों को बताया कि फर्जी वीडियो बनाने के मामले में दर्ज की गई शिकायत पर पत्रकार सचिन गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है. उनके दो मोबाइल जब्त कर पूछताछ की जा रही है.

वहीं, पूर्व सीएम कमलनाथ के निजी सहायक मिगलानी से भी पूछताछ की गई. मिगलानी ने स्वास्थ्य ठीक ना होने का हवाला देकर पांच दिन की मोहलत मांगी है. साथ ही जांच में पूरा सहयोग करने का वादा किया है.

बता दें कि सोमवार को पुलिस कमलनाथ के शिकारपुर स्थित आवास कमल कुंज पहुंची थी, जहां मिगलानी से पूछताछ की गई थी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन