Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

प्रयागराज जोन के इन पांच पत्रकारों को जहाज से चिनाब पुल दिखाने ले जा रहा रेलवे!

त्तर मध्य रेलवे द्वारा चिनाब ब्रिज, जम्मू-कश्मीर के मीडिया दौरे के लिए क्षेत्रीय पत्रकारों का चयन किया गया है। इस प्रेस टूर में पांच पत्रकारों को नामित किया गया है, जो 8 मार्च 2025 से 11 मार्च 2025 तक जम्मू और श्रीनगर का दौरा करेंगे।

यह यात्रा प्रयागराज से जम्मू और फिर श्रीनगर से प्रयागराज तक होगी। इनपुट है कि प्रयागराज की इस लिस्ट के अलावा और जोनों के पत्रकारों को भी रेलवे जम्मू-कश्मीर ले जा रहा है।

इस दौरे में जिन मीडिया संस्थानों के पत्रकारों को शामिल किया गया है उनमें- दैनिक जागरण से अमरीश कुमार, डीडी न्यूज से प्रवीण मिश्रा, एबीपी न्यूज के मो. मोइन, आजतक के पंकज श्रीवास्तव और पीटीआई से पंकज श्रीवास्तव हैं। ये पांचों पत्रकार रेलवे के सीपीआई राधा मोहन त्रिपाठी के साथ जाएंगे।

टूर का मकसद- रेलवे प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य चिनाब ब्रिज और अन्य रेलवे परियोजनाओं की प्रगति को मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुँचाना है।

इस यात्रा को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं कि प्रयागराज के रेलवे अफसरों ने सिर्फ 5 पत्रकारों क़ो दिया टूर पैकेज, बाकी पत्रकार भी खबर कवर करते हैं ये 5 लोग ही क्यों?

बहरहाल, इस यात्रा को लेकर आजतक के पत्रकार पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि, “वहां पहुंचने पर ही पता चलेगा कि यात्रा का मकसद क्या है?”

एबीपी न्यूज के मो. मोइन ने बताया कि, “यह पांच पत्रकारों की लिस्ट प्रयागराज जोन की है। जिन्हें रेलवे ले जा रहा है। इसी तरह यूपी के 18 जोन के पत्रकारों को यह पुल दिखाने के लिए रेलवे की तरफ से व्यवस्था की गई है। यात्रा का मकसद सबसे उंचाई पर बना चिनाब ब्रिज को देखना और उसकी कवरेज करना है।”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन