Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

कोरोना काल और CNBC AWAAZ

CNBC AWAAZ मुम्बई से प्रसारित होने वाला बिजनेस चैनल है। वैसे ये अपने आपको “देश का नम्बर 1 चैनल” कहता है। TRP काफ़ी दिनों से नहीं आ रही, वो बात अलग है।

“कोरोना समय” में आप यहां के कर्मचारियों को 5 सेक्शन में बांट सकते हैं :-

A CLASS – एंकर्स (मालिक टाइप लोग) – ये कभी भी ऑफिस आ सकते हैं, छुट्टी ले सकते हैं, वर्क फ्रॉम होम कर सकते हैं। मतलब ये कुछ भी कर सकते हैं।

B क्लास – डेस्क (प्रोड्यूसर्स/टिकर और ग्राफ़िक्स प्रजाति) – इनको भी A CLASS वाली फैसिलिटी मिली है, बस इनको परमिशन लेना पड़ता है जो कि इन्हें आसानी से मिल जाती है। और ये अल्टरनेट दिन में ऑफिस आते हैं।

C CLASS – PCR TEAM/CAMERAMAN – इनको ज़्यादा फैसिलिटी नहीं मिलती, बस अल्टरनेट दिन ऑफिस और छुट्टियां मिल जाती हैं।

D CLASS- वीडियो एडिटर्स – इनको आप मजदूर क्लास भी बोल सकते हैं। ये बस “कोरोना पॉजिटिव” होने पर या आपातकाल में अल्टरनेट या वर्क फ्रॉम होम मिलता है। सबलोग घर पर रहें पर वीडियो एडिटर्स ऑफिस आएंगे, ऐसा यहाँ रिवाज़ है।

E class – इनमें ऑफिस सफाई स्टाफ और ड्राइवर्स लोग आते हैं। इनलोगों को 2-3 महीने बाद भी सैलरी मिल जाये तो बहूत है। बाकी आपलोग समझदार हैं।

अभी के समय में यहां काफी लोग पोजिटिव हैं। लेकिन कोरोना ट्रेसिंग वाला सिस्टम बन्द किया हुआ है।

एक मीडियाकर्मी द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन