Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

health

एस्ट्रोजेनेका की कोविशील्ड वैक्सीन मैंने भी ली है, अब मेरा क्या होगा?

सत्येंद्र पी एस-

एस्ट्रोजेनेका की कोविशील्ड वैक्सीन मैंने भी लगवाई थी। मेरे एक मित्र ने कहा कि कई देशों ने इस वैक्सीन पर सवाल उठाते हुए खारिज कर दिया है। इसके बावजूद मैंने लगवाई।

मेरा तर्क यह था कि अमेरिका में हेल्थ पैरामीटर कड़े हैं तो हो सकता है कि खारिज हो गया हो। सरकार का तमाम मुद्दों पर विरोध अपनी जगह है लेकिन ऐसा कैसे हो सकता है कि जिस वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स बहुत ज्यादा हों, उसकी अनुमति सरकार दे देगी? इतना बड़ा स्वास्थ तंत्र है, कैसे इसकी इजाजत दी जा सकती है? मैंने खुद भी टीका लगवाया और उस पर सवाल उठाने वालों को खारिज भी किया। मुझे नहीं लगता था कि इसमें कोई गड़बड़ होगी, यह तो सभी नागरिकों को दिया जा रहा था, कोई चुनिंदा लोगों को नहीं दिया गया!

आज सुबह सबेरे खबर पढ़ी तो हतप्रभ रह गया। क्लॉटिंग की जो शिकायत ब्रिटेन में आ रही है, वहां की कोर्ट सुनवाई कर रही है। भारत मे तमाम 25 साल के युवा से लेकर बुजुर्ग तक हर्ट अटैक से मर गए। इस समय अगर किसी को बुखार भी हो जा रहा है तो उतर नहीं रहा, किसी को खांसी हुई तो खाँसता ही रह रहा है।

भ्रष्टाचार करना एक चीज है कि कही कोई चीज मानक से महंगी बेच दी और कमीशन खा लिया। लेकिन अब भी मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि मनुष्यों की जान लेकर पैसे बनाने जैसा काम भी किया जा सकता है।

रिलेटेड न्यूज़…

कोरोना वैक्सीन से हो सकता है हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक, कंपनी ने मानी खामी

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन