Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

प्राथमिक विद्यालय में मास्टर की दबंगई, भास्कर रिपोर्टर से मोबाइल छीनने की कोशिश, देखें वीडियो

ब्लॉक जगनेर क्षेत्र के ग्राम कुकरसो स्थित प्राथमिक विद्यालय में कवरेज के दौरान बड़ा मामला सामने आया है। विद्यालय में तैनात अध्यापक ने कवरेज कर रहे पत्रकार का मोबाइल छीनने का प्रयास किया और अभद्र व्यवहार किया।

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे दैनिक भास्कर ऐप के पत्रकार सुमित सिंघल कवरेज के लिए प्राथमिक विद्यालय कुकरसो पहुंचे। वहां मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय अक्सर बंद रहता है। जब पत्रकार विद्यालय पहुंचा तो सभी कमरों पर ताले लटके मिले और एक भी छात्र उपस्थित नहीं था। विद्यालय में केवल एक अध्यापक संतोष मौजूद था।

पत्रकार के अनुसार, जैसे ही वह विद्यालय परिसर में पहुंचा, अध्यापक संतोष ने मोबाइल छीनने का प्रयास किया और विद्यालय से बाहर निकालने की धमकी दी और धक्के मारकर पत्रकार को विधालय सें बाहर कर दिया। इस पूरी घटना का वीडियो पत्रकार के पास सुरक्षित है। जो उसने भड़ास को भेजा है।

https://twitter.com/bhadasmedia/status/1983734097378996506?t=4mbYHXkLlrG3qAP9zTaKwg&s=08

पत्रकार ने इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी जगनेर को पत्र देकर उक्त शिक्षक के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है। साथ ही कहा कि जो शिक्षक समय पर विद्यालय नहीं पहुंचते, उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन