Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दैनिक भास्कर में कई संपादकों की बदली पोजीशन! किसकी कुर्सी कहां लगेगी? पढ़ें

जयपुर/दिल्ली। दैनिक भास्कर ग्रुप ने एक बार फिर अपने संपादकीय ढांचे में व्यापक फेरबदल किया है। सेंट्रल डेस्क से लेकर प्रिंट और डिजिटल डिवीजन तक कई वरिष्ठ संपादकों की भूमिकाओं में बदलाव किया गया है। यह फेरबदल अगस्त से अक्टूबर के बीच चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।

  • अमितेश कुमार पांडेय

वर्तमान में सीनियर न्यूज एडिटर के रूप में जयपुर सेंट्रल डेस्क में कार्यरत अमितेश को अब जयपुर सेंट्रल डेस्क हेड की जिम्मेदारी दी जा रही है। वे 2 से 6 अगस्त तक मौजूदा डेस्क हेड नवल सक्सेना के साथ काम सीखेंगे और 7 अगस्त से कार्यभार संभालेंगे। उनकी रिपोर्टिंग पूर्ववत लक्ष्मी पंत को ही रहेगी।

  • नवल सक्सेना

अब तक जयपुर सेंट्रल डेस्क हेड रहे नवल सक्सेना को उदयपुर एडिशन का संपादक नियुक्त किया गया है। वे 7 से 14 अगस्त तक उदयपुर में मौजूदा संपादक अजय मिश्रा के साथ काम करेंगे और 16 अगस्त से नए पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनकी रिपोर्टिंग भी लक्ष्मी पंत को ही बनी रहेगी।

  • अजय मिश्रा

उदयपुर संस्करण के संपादक अजय मिश्रा को जोधपुर एडिशन का संपादक बनाया गया है। वे 16 अगस्त को जोधपुर पहुंचेंगे और 22 अगस्त तक पूर्ववर्ती संपादक कपिल भटनागर के साथ कार्य समझेंगे। 23 अगस्त से वे जोधपुर का कार्यभार संभालेंगे। अजय की रिपोर्टिंग भी लक्ष्मी पंत को ही रहेगी।

  • कपिल भटनागर

जोधपुर एडिशन के वर्तमान संपादक कपिल को MP डिजिटल लीड की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे 23 अगस्त को भोपाल पहुंचेंगे और 28 अगस्त तक मौजूदा डिजिटल हेड राजेश माली के साथ काम करेंगे। 1 सितंबर से कपिल MP डिजिटल की कमान संभालेंगे। उनकी रिपोर्टिंग अब प्रसून मिश्रा को होगी।

  • राजेश माली

अब तक MP डिजिटल हेड रहे राजेश माली को अब प्रिंट में शिफ्ट कर एडिटर-हरियाणा की जिम्मेदारी दी जा रही है। वे 28 अगस्त से 10 सितंबर तक जयपुर में लक्ष्मी पंत और मुकेश के साथ 60-40 एप्रोच और प्रिंट प्रक्रिया को समझेंगे। इसके बाद वे 11 से 21 सितंबर तक धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया के साथ पानीपत में ग्राउंड रिपोर्टिंग समझेंगे। 22 सितंबर से वे हरियाणा के एडिटर का पदभार ग्रहण करेंगे। उनकी रिपोर्टिंग बलदेव शर्मा को होगी।

  • धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया

वर्तमान में एडिटर-हरियाणा पद पर कार्यरत धर्मेंद्र को पदोन्नति देकर नेशनल पॉलिटिकल एडिटर (दिल्ली) की जिम्मेदारी दी गई है। वे 22 से 30 सितंबर तक भोपाल में NNR अरुण चौहान के साथ काम करेंगे और 1 अक्टूबर को दिल्ली में नया पद संभालेंगे। उनकी रिपोर्टिंग अरुण चौहान को होगी।

यह फेरबदल दैनिक भास्कर के संपादकीय ढांचे को और अधिक चुस्त-दुरुस्त और दक्ष बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन