टीवी टुडे ग्रुप से पिछले 8 वर्षों से जुड़े और मध्य प्रदेश के ब्यूरो चीफ हेमेंद्र शर्मा ने संस्थान को बाय-बाय कर दिया है. हेमेंद्र अब दैनिक भास्कर भोपाल में इंवेस्टिगेशन टीम को लीड करेंगे.
अपनी ईमानदार और तेजतर्रार पत्रकारिता के लिए चर्चित हेमेंद्र ने कैरियर की शुरुआत 1999 में दिल्ली मिड डे से की थी. इसके बाद उन्होंने एशियन एज के दिल्ली संवाददाता के रुप में अपनी सेवाएं दीं। मार्च 2000 में हेमेंद्र भोपाल पहुंचे और यहां हिंदुस्तान टाइम्स में वरिष्ठ संवाददाता के रुप में काम करना शुरू किया.
अप्रैल 2003 में हेमेंद्र एक बार दिल्ली लौटे और यहां सहारा समय में चीफ रिपोर्टर के रुप में कार्य किया. साल 2005 में हेमेंद्र शर्मा एक बार फिर भोपाल पहुंच गए, इस बार उन्हें CNN-IBN के भोपाल ब्यूरो के रूप में नियुक्ति दी गई. इस दौरान हेमेंद्र शर्मा ने तत्कालीन वित्त मंत्री राघवजी को लेकर एक खबर ब्रेक की थी. जिसमें उनपर अपने सहयोगी के साथ अप्राकृतिक यौन शोषण का आरोप लगा था.
इस खबर के ब्रेक होने के बाद से राघवजी को इस्तीफा देना पड़ा था. 2012 में हेमेंद्र शर्मा एमपी ब्यूरो चीफ के रुप में टाईम्स नाऊ में ज्वाइन किया, इस दौरान उन्होंने व्यापम स्कैम से जुड़े कई खबरों को ब्रेक किया.
2016 में हेमेंद्र ने डिप्टी एडिटर और ब्यूरो चीफ के रुप में टीवी टुडे ग्रुप ज्वाइन किया. अपने आठ वर्षों के कार्यकाल में इंडिया टुडे ग्रुप के डिजिटल चैनल MP Tak के फेमस शो MP Round UP को होस्ट करने के दौरान हेंमेंद्र ने कई बड़ी खबरें ब्रेक की. जिसमे गोविंद सिंह राजपूत से जुड़ा जमीन का मामला, पेसा एक्ट से जुड़ा हुआ रोजगार का मामला और एमपी में बांध के निर्माण में धांधली की खबरें शामिल थीं.
मूल रुप से हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के रहने वाले हेमेंद्र शर्मा Shehla Masood: The murder that shook the nation नाम की एक किताब भी लिख चुके हैं. यह किताब भोपाल की चर्चित शेहला मसूद हत्याकांड पर आधारित है…फिलहाल भोपाल में ईमानदार पत्रकारों की सूची में सबसे ऊपर रहने वाले हेमेंद्र ने अब दैनिक भास्कर के इंवेस्टिगेशन टीम को लीड करने का जिम्मा उठाया है.


