Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

दैनिक भास्कर में छपी गलत खबर, अख़बार की प्रतियां जलाकर विरोध, देखें वीडियो

जगदीश पुजारी-

दैनिक भास्कर नीमच ब्यूरो चीफ गौरव त्रिपाठी द्वारा दिनांक 25 अगस्त 2025 को प्रथम पेज पर “भादवामाता मंदिर में शराब के नशे में पुजारी ने मचाया उत्पात, रुपए छिने” नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई है, जो कि पूर्ण रूप से असत्य है, पुजारी का पक्ष नहीं जाना गया, इस खबर से पुजारी सहित भक्तों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई है, रुपए छिनने सहित अन्य कोई घटना घटित नहीं हुई है, किन्तु ख्यातनाम मंदिर को बदनाम करने के उद्देश्य से यह खबर प्रकाशित की गई है।

इस खबर से हम पुजारी वर्ग और भक्तों को काफी पीड़ा हुआ है और धार्मिक भावना आहत हुई है। इससे मंगलवार को विरोध स्वरूप अखबार की प्रतियां जलाई गई है और नीमच पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया गया है।


कमलेश शारदा-

धार्मिक भावनाएं आहत करने पर पुजारियों में आक्रोश, दैनिक भास्कर की प्रतियां जलाई, ब्यूरोचीफ गौरव त्रिपाठी पर प्रकरण दर्ज करने की मांग

नीमच। मालवा की वैष्णोदेवी के नाम से देश दुनिया में प्रसिद्ध चमत्कारिक भादवामाता मंदिर के बारे में भ्रामक व धार्मिक भावनाएं आहत करने के संबंध में दैनिक भास्कर में दिनांक 25 अगस्त 2025 को खबर प्रकाशित की गई, जिससे पुजारियों में आक्रोश है। ब्यूरो चीफ गौरव त्रिपाठी पर केस दर्ज करने की मांग पुजारियों द्वारा की गई है। आज मंगलवार को मंदिर परिसर में पुजारियों द्वारा आक्रोश व्यक्त करते हुए दैनिक भास्कर अखबार की प्रतियां जलाई।

ब्यूरो चीफ गौरव त्रिपाठी ने तथ्यों की जांच पड़ताल न करते हुए एक कथित वीडियों को आधार बनाकर धार्मिक भावनाएं आहत करने और भील समुदाय के पुजारियों को जलील करने के लिए खबर का प्रकाशन किया गया, जिसमें रुपए छिनने की बात लिखी गई, किन्तु यह खबर पूरी तरह से असत्य है और लाखों भक्तों की आस्था के साथ खिलवाड़ करने और उनकी भावनाएं आहत हुई है। एक पुजारी जो कि जिनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, वह तेज आवाज में बोल रहा था, जिसे शराब के नशे में बताकर रुपए छिनने की खबर लगाई, जो कि पूरी तरह से धार्मिक स्थान को बदनाम करने की साजिश है।

मां भादवामाता के चमत्कार से हर वर्ग वाकिफ है, 800 साल से साक्षात माता विराजित है, लकवा पीड़ितों का माता खुद उपचार करती है। बरसों से आदिवासी भील वशंज माता की पूजा करते आए है। मंदिर के विकास और माता के चमत्कार के बारे में भास्कर द्वारा कोई समाचार नहीं लिखे गए, ठीक इसके विपरीत पवित्र स्थान को बदनाम करने के लिए भ्रामक खबर लगाई है।

ख़बर जिसे लेकर हुआ विरोध लाल घेरे में

इस संबंध में पुजारियों द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल को ज्ञापन दिया जाएगा, जिसमें ब्यूरो चीफ गौरव त्रिपाठी व अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की मांग की जाएगी। अगर इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई तो पुजारी और भक्तों द्वारा आंदोलन किया जाएगा।

देखें वीडियो और आपत्ति पत्र…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन