Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दैनिक जागरण और अमर उजाला पर इस संपादक ने लगाया मानहानि का आरोप!

दैनिक जागरण और अमर उजाला के वाराणसी संस्सकरण के संपादकों पर मानहानी का आरोप लगा है.आरोप क्लाउन टाइम्स मीडिया नामक एक आउटलेट के संपादक द्वारा लगाया गया है.

क्लाउन टाइम्स के संपादक ने दोनों अखबारों के स्थानीय संपादकों को भेजे गए पत्र में लिखा है कि, आपके अखबार में प्रकाशित एक पक्षीय खबर से उनकी मानहानि हुई है. अखबारों में यह खबर 1 मई 2024 को प्रकाशित की गई है.

पूरा प्रकरण कवि दमदार बनारसी को लेकर शुरू होना बताया जा रहा है. इस मामले में कवि की तरफ से क्लाउन मीडिया के संपादक अशोक कुमार मिश्रा पर 20 हजार रुपये की रंगदारी का मुकदमा दर्ज कराया गया है. इससे पहले क्लाउन टाइम्स की तरफ से बनारस के थाना चौक में विजेंद्र मिश्रा उर्फ दमदार बनारसी के खिलाफ एफआईआर संख्या- 45-2024 के तहत धारा- 504 व 506 में भी मुकदमा लिखाया गया है.

क्या है पूरा मामला?
बताया जा रहा है कि क्लाउन टाइम्स मीडिया संस्थान ने अपने यूट्यूब चैनल पर 13 अप्रैल 2024 को महामूर्ख मेला-2024 की खबर प्रसारित की थी. आरोप है कि कार्यक्रम प्रसारित होने के बाद कवि दमदार बनारसी द्वारा क्लाउन मीडिया की महिला पत्रकार के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र और लज्जा जनक टिप्पणी की थी. इसे लेकर थाना चौक में 15 अप्रैल 2024 को कवि दमदार बनारसी के खिलाफ मुकदमा लिखाया गया था. पत्र में कहा गया कि, इस एफआईआर के 10 दिन बाद कवि द्वारा संपादक के खिलाफ 20 हजार की रंगदारी का मुकदमा लिखा दिया गया. जिसकी खबर अमर उजाला और दैनिक जागरण में प्रकाशित की गई.

इसी प्रकरण में दैनिक जागरण और अमर उजाला में रिपोर्ट प्रकाशित हुई थी. जिसे लेकर क्लाउन टाइम्स के संपादक ने जागरण वाराणसी के स्थानीय संपादक, बसंत कुमार और अमर उजाला की उपमिता बाजपेई को मानहानिकारक पत्र लिखा है.

देखें दोनों अखबारों में प्रकाशित खबर…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन