Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

दैनिक जागरण ने 52 पत्रकारों को दिया ‘बेस्ट रिपोर्टर’ अवॉर्ड, देखें तस्वीरें

वरुण सिंह-

पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्टता को सम्मानित करते हुए देश के प्रतिष्ठित अखबार ‘दैनिक जागरण’ ने ‘बेस्ट रिपोर्टर’ अवॉर्ड के लिए पूरे भारत से 52 पत्रकारों का चयन किया है, जिसमें छत्तीसगढ़ के दो पत्रकारों को यह गौरव प्राप्त हुआ है। बिलासपुर से मैं और रायपुर से अख़्तर भाई इस सम्मान के लिए चुने गए हैं।

इस सम्मान के उपलक्ष्य में, दैनिक जागरण ने होटल रेडिशन ब्लू दिल्ली में यह ‘सम्मान यात्रा’ का आयोजन किया गया। यह यात्रा दिल्ली से शुरू हो रही है, जहां देश भर के सभी 52 पत्रकार एक साथ एकत्रित है और फिर गोवा के लिए रवाना होंगे। गोवा में यह एक सप्ताह की यात्रा होगी।

​यह सम्मान और यात्रा मेरे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज मुझे दिए गए अवार्ड सिर्फ एक अवॉर्ड नहीं, बल्कि मेरे पत्रकारिता के सफर में एक मील का पत्थर है।

इस यात्रा की शुरुआत में न केवल हमें सम्मानित किया गया, बल्कि हमें देशभर के अन्य प्रतिष्ठित पत्रकारों से मिलने, उनसे सीखने और नए रिश्ते बनाने का अवसर भी मिला।

​मैं इस गौरवपूर्ण क्षण के लिए अपने देवेश गुप्त सर (दैनिक जागरण) संपादक सुनील गुप्ता जी (नई दुनिया) और हमारी पूरी यूनिट का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। उनकी प्रेरणा और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। यह क्षण मेरे लिए अविस्मरणीय है, और मैं इस सम्मान को अपने पाठकों और सहकर्मियों को समर्पित करता हूँ। यह यात्रा मेरे जीवन का एक ऐसा अध्याय बनेगी जिसे मैं कभी नहीं भूल पाऊँगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Charan Singh

    August 20, 2025 at 12:30 pm

    भाई यह तो बता दो कि किस रिपोर्टर की कौन से रिपोर्ट पर यह अवार्ड दिया गया है। दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग रह गई है क्या ? क्या प्रबंधन रिपोर्टिंग करने दे रहा है ?  रिपोर्टिंग तो जनता के भले के लिए होती है। जागरण में तो ब्यूरोक्रेट्स और सत्ताधारियों को खुश करने के लिए ही ख़बरें बनाई जाती हैं। प्रकाशित की जाती हैं। यह बोलो कि प्रबंधन के आदेश का अच्छे से पालन करने वालों को यह अवार्ड दिया गया है। मजीठिया वेज बोर्ड मांगने पर जो लोग नौकरी से निकाल दिए थे, उनको कौन सा अवार्ड दिया था ? 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन