Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

दैनिक जागरण गोरखपुर 50 का हुआ, विधायक शलभमणि त्रिपाठी को याद आया अपना पत्रकारीय संघर्ष, देखें तस्वीरें

शलभमणि त्रिपाठी-

जिस दैनिक जागरण अखबार में कभी एक सामान्य व गुमनाम जूनियर रिपोर्टर के तौर पर काम शुरू कर संघर्षों भरा एक बेहतर मुकाम हासिल हुआ, उसी दैनिक जागरण समूह परिवार से आज मिला अथाह प्रेम और सम्मान कभी ना भूल पाने वाले क्षणों में तब्दील हो गया।

मौका था दैनिक जागरण समूह की 50वीं वर्षगांठ पर गोरखपुर में आयोजित मिलन समारोह का, इस अवसर पर जागरण परिवार के बेहद संवेदनशील व सहज समूह प्रमुख श्री सुनील गुप्त जी, दैनिक जागरण यूपी के समूह संपादक और बेहतरीन क़लमकार श्री आशुतोष शुक्ल जी, अग्रज, ख्याति प्राप्त लेखक व वरिष्ठ संपादक श्री अनंत विजय जी, प्रिय साथी व शानदार समाचार संपादक श्री मदन मोहन सिंह जी के साथ दैनिक जागरण गोरखपुर की ढेरों स्मृतियां संजोने का सौभाग्य मिला।

पूर्व संपादक श्री सुजीत पांडेय जी, श्री शैलेंद्र मणि जी, श्री कमलेश त्रिपाठी जी, श्री राजेश सिंह बसर जी व देवरिया के प्रभारी श्री महेंद्र त्रिपाठी जी का भी खूब स्नेहाशीष मिला, इस मौके पर कई पुराने साथियों से स्नेहिल भेंट भी हुई, विश्वसनीयता और प्रामाणिकता के लगातार 50 वर्ष पूर्ण करने वाले दैनिक जागरण समूह परिवार को इस अभिनव आयोजन के लिए ढेरों साधुवाद।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन