Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दैनिक जागरण अंग्रेजों के जमाने में होता तो भगत सिंह आतंकवादी और जनरल डायर को भगवान बताता, वीडियो देखें

कुंभ हादसे को लेकर रवीश कुमार ने 27 मिनट से ज्यादा अवधि का एक वीडियो बनाया है. वीडियो बहुत-बहुत तीखा है. मीडिया और गोदी मीडिया के लिए… वरिष्ठ पत्रकार ने मौनी अमावस्या के दिन मौतों के आंकड़े छुपाने और फिर उन आंकड़ों में गफलत होने के संबंध में प्रिंट और इलेक्ट्ऱॉनिक मीडिया की जमकर खिंचाई की है. वीडियो में दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण में प्रकाशित खबरों और तरीकों की तुलना भी की गई है. रवीश ने टीवी न्यूज चैनलों को जनता किसलिए देखे जैसे सवाल उठाए हैं. यह वाजिब भी लगता है..क्योंकि सोशल मीडिया पर रवीश के वीडियो की खूब तारीफ की जा रही है.

इस कड़ी में पत्रकार और सोशल एक्टिविस्ट प्रशांत कनौजिया ने वीडियो शेयर कर लिखा है- “दैनिक जागरण अगर अंग्रेजों के जमाने में होता तो भगत सिंह को आतंकवादी और जनरल डायर को भगवान बताता। वैसे जागरण के मालिक का परिवार अंग्रेजों के लिए मुखबिरी का भी काम करते थे।”

कार्टूनिस्ट मंजुल ने लिखा, “रवीश भाई कुम्भ दुर्घटना पर हिंदी अखबारों की कवरेज को लेकर बात कर रहे थे। अंग्रेजी में भी हालत कुछ बेहतर नहीं है।

कल और आज दोनों ही दिन अंग्रेजी का सबसे बड़ा अखबार पहले पन्ने पर सरकार पर काफी सॉफ्ट रहा। हेडलाइन भी काफी सरकारी सी रही। आज तो अमरीका की दुर्घटना भी अपने घर की दुर्घटना के बराबर जगह पा गयी।

बीच-बीच में अफवाह भी उड़ती है कि अडानी जी एक बड़ा अखबार खरीद कर उसे भी मोदी जी के चरणों में समर्पित करने वाले हैं।”

रवीश का पूरा वीडियो यहां देखिए…


कुंभ हादसे से रिलेटेड कुछ अन्य खबरें भी पढ़िए…

नौकरशाही ने मृतकों का आंकड़ा ही नहीं, सीएम से बहुत कुछ छिपाया : स्वामी चिन्मयानंद

ये ‘हिंदुस्तान’ जी हैं : मूर्धन्य संपादक खबर की परिभाषा भी भूल गए!

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन