Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

दैनिक जागरण में 25 वर्षों से कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

मधुबनी/भागलपुर। वरिष्ठ पत्रकार राकेश रंजन ने दैनिक जागरण प्रबंधन पर 24-25 वर्षों की सेवा के बावजूद बिना किसी स्पष्ट कारण के समूह से बाहर किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि 24 जून 2025 को उन्हें अचानक दैनिक जागरण के सभी समूहों से निकाल दिया गया, लेकिन इसके पीछे कोई ठोस कारण नहीं बताया गया।

राकेश रंजन का कहना है कि वे वर्ष 2000 से सिंहेश्वर प्रखंड के रिपोर्टर रहे हैं और मधेपुरा जिला मुख्यालय व विश्वविद्यालय की खबरें भी नियमित रूप से कवर करते रहे। उन्होंने दावा किया कि इतने वर्षों की पत्रकारिता में उन पर कभी कोई आरोप नहीं लगा।

पत्रकार ने आरोप लगाया कि संपादकीय प्रभारी अमितेश सोनू के कार्यभार संभालने के बाद उनसे निजी और राजनीतिक कारणों से भेदभाव किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि 14 मई को जिले के 10 संवाददाताओं द्वारा कार्यालय प्रभारी पर हर माह ₹10,000 की मांग और बदतमीजी के आरोप में सामूहिक शिकायत की गई थी, जिसका असर भी उनके निष्कासन में हो सकता है।

उन्होंने कहा कि वे अभी तक इस ‘अनावश्यक कार्रवाई’ का कारण समझ नहीं पा रहे हैं। दैनिक जागरण प्रबंधन की ओर से फिलहाल इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

देखें मेल…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन