Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

ट्रैफिक दरोगा की डायरी और कोतवाल की उगाही का आडियो अमिताभ ठाकुर के हाथ लगा, देखें-सुनें

पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर अपना काम जारी रखे हुए हैं. वे पहले भी अपने विभाग के करप्शन और अन्य गलत चीजों का विरोध करते थे. आज भी वे ये काम कर रहे हैं. अमिताभ ठाकुर को अगर पुलिस एक्टिविस्ट कहा जाए तो गलत न होगा. वे पुलिस विभाग के अंदर की गड़बड़ियों को बाहर लाकर लोकतंत्र को मजबूत कर रहे हैं. एक पूरे विभाग के भ्रष्ट से भ्रष्टतम होते जाने को रोक रहे हैं. अमिताभ ठाकुर का अघोषित भय पूरे पुलिस विभाग पर हावी रहता है.

अमिताभ ठाकुर के पास बहुत से लोग आडियो, वीडियो, डाक्यूमेंट्स पहुंचाते हैं. अमिताभ ठाकुर इनकी शुरुआती जांच के बाद सोशल मीडिया पर अपलोड कर देते हैं. आज उन्होंने रायबरेली पुलिस की नींद हराम कर रखी है. रायबरेली के एक ट्रैफिक दरोगा की डायरी के अंश उन्हें मिले हैं जिसमें लिखा है कि किनके किनके पास कितना कितना पैसा जाता है. अमिताभ जी ने इस कागज के पन्ने पर दर्ज फैक्ट्स की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है.

उन्होंने रायबरेली के कोतवाल का एक आडियो भी अपलोड किया है जिसमें वह पचास हजार रुपये मांग रहे हैं.

देखें दोनों.

Amitabh Thakur-

SP 50,000

ASP 15,000

CO 10,000

CO Peshi 1000

CO Gunner 500

SP Gunner 2000

ASP Gunner 500

Steno 1000

Nideshalay 500

रायबरेली के एक ट्रेफिक दरोगा की कथित डायरी के अंश !

यूपी पुलिस कृपया संज्ञान ले और जांच कराकर यथोचित कार्रवाई करे.


Amitabh Thakur-

“भैया, पचास हज़ार से कम ना चली”

लालगंज रायबरेली कोतवाल अरुण सिंह !

कार्यवाही अब तक शून्य.

यूपी पुलिस कृपया संज्ञान ले और जांच कराकर यथोचित कार्रवाई करे.

सुनें आडियो, क्लिक करें- audio

https://www.facebook.com/amitabh.thakur/videos/322940672707971/

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन