
अभिषेक उपाध्याय-
योगी आदित्यनाथ के अपने मंत्रालय PWD में भ्रष्टाचार की क़लई खोल रहे हैं उनके अपने मंत्री दयाशंकर सिंह।
दयाशंकर सिंह ये भी बता रहे हैं कि योगी के इस मंत्रालय को BSP का एक विधायक चला रहा है। सवाल है कि क्या ये सब योगी की जानकारी के बग़ैर हो रहा है?
उधर बीएसपी विधायक उमाशंकर सिंह का पलटवार सामने आया है। अब उन्होंने चेतावनी दी है कि मैं बोलूंगा तो दयाशंकर सिंह को कहीं छुपने की जगह नहीं मिलेगी!
ये लड़ाई एक नाले पर बने पुल को लेकर है। मगर पक्ष विपक्ष के इन बयानों से इस सरकार में भ्रष्टाचार के बास मारते नाले की ज़बरदस्त बू आ रही है!!
भ्रष्टाचार के बजबजाते नाले की ये बास इतनी तेज़ है कि इसकी दुर्गंध से दिल्ली तक की नाक बंद हो चुकी है!!!
भारत समाचार ने इस मामले में ट्वीट किया है-
ब्रेकिंग न्यूज़ | बलिया से बड़ी सियासी भिड़ंत
उमाशंकर सिंह ने अब दयाशंकर सिंह पर किया पलटवार
“हम मंत्री जी के कारनामों को उजागर करेंगे, फिर उन्हें छुपने की जगह नहीं मिलेगी।”
मंत्री बनाम विधायक: बलिया में गरमाई सियासत!
PWD अधिकारियों को लेकर मंत्री दयाशंकर सिंह का तीखा बयान। बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का करारा पलटवार।
उमाशंकर सिंह का आरोप:
- “PWD के अधिकारियों को बसपा का बताया जा रहा है, ये सरासर झूठ है।”
- “रसड़ा के विकास कार्यों को मंत्री जानबूझकर रुकवा रहे हैं।”
- “मुख्यमंत्री तक जाकर परियोजनाएं हटवाने की करते हैं शिकायत।”
- मंत्री दयाशंकर सिंह ने कल PWD अफसरों को हड़काया था।
- विधायक उमाशंकर सिंह का नाम लेकर चेतावनी दी थी।
सर्वेंद्र विक्रम-
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह द्वारा पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को बसपा विधायक के करीबी कहे जाने पर बसपा विधायक ने किया पलटवार।
बसपा विधायक उमाशंकर सिंह ने कहा हम अगर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के कारनामों को उजागर करने लगेंगे तो उनको कहीं छुपने की जगह नहीं मिलेगी।
बसपा विधायक ने कहा बार-बार मौका नहीं मिलेगा, मौका मिला है तो जिले का विकास करें। रसड़ा में कोई भी प्रोजेक्ट सैंक्शन होता था तो मंत्री जी पीडब्ल्यूडी मंत्री से जाकर उसको कटवा देते थे।
रसड़ा अगर कोई भी परियोजना आती है तो मंत्री जी मुख्यमंत्री तक जाकर शिकायत करते हैं। किस तरह मेरे विधानसभा क्षेत्र रसड़ा में काम ना हो पाए, सब रुक जाए।
ज्ञात हो कटहल नाले पर बना पुल का उद्घाटन होने पर मंत्री दयाशंकर सिंह ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को बसपा विधायक का करीबी बताया था।
तुषार श्रीवास्तव-
बलिया में सियासत अब कटहल नाले की बाढ़ में डूबती दिख रही है! एक तरफ दयाशंकर सिंह का मंत्री वाला दम बोल रहा की — “पुल बिना मेरे रिबन काटे कैसे खुल गया ?तो दूसरी तरफ विधायक उमाशंकर सिंह का PWD विभाग पर दबदबा बोल रहा है कि — “रिबन काटने का ख्वाब छोड़ दीजिए मंत्री!” इन सबके बीच बलिया की जनता बोल रही की बाढ़ की विभीषिका ने हमारा जीना हराम किया हुआ है, ऊपर से इन दोनों की क्रेडिट की कुश्ती! वही बात है बाढ़ में जनता बहे, नेता क्रेडिट लूटने में जुटे!


