डीबी डिजिटल (दैनिक भास्कर) में कार्यरत अमन अग्रवाल को पदोन्नति देते हुए डिप्टी मैनेजर नियुक्त किया गया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी इस उपलब्धि की जानकारी साझा की।
अमन अग्रवाल ने अपनी पोस्ट में लिखा कि डीबी डिजिटल में काम करते हुए उन्हें कई प्रभावशाली डिजिटल मीडिया परियोजनाओं पर काम करने, प्रतिभाशाली टीमों के साथ सहयोग करने और जटिल प्रोडक्ट चुनौतियों का समाधान निकालने का अवसर मिला।
उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने मेंटर्स, वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों को देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग ने पेशेवर विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अमन अग्रवाल ने नई जिम्मेदारी मिलने पर खुशी जताते हुए कहा कि वह आगे भी डिजिटल मीडिया और प्रोडक्ट इनोवेशन के क्षेत्र में बेहतर योगदान देने के लिए उत्साहित हैं।
अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रॉयटर्स के पत्रकार जहीर कचवाला ने करीब तीन साल तक संस्थान में सेवाएं देने के बाद विदाई की घोषणा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए रॉयटर्स में बिताए अपने अनुभवों को याद किया।
जहीर कचवाला ने लिखा कि यदि विश्वविद्यालय के दिनों में किसी ने उनसे कहा होता कि वे दुनिया की सबसे बड़ी समाचार एजेंसियों में से एक रॉयटर्स का हिस्सा बनेंगे और वैश्विक स्तर की प्रमुख कंपनियों को कवर करेंगे, तो शायद उन्हें इस पर विश्वास नहीं होता। उन्होंने कहा कि पीछे मुड़कर देखने पर वे इस सफर में मिली सीख और अनुभवों के लिए बेहद आभारी हैं।
अपने कार्यकाल के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि रॉयटर्स में उन्हें अमेरिकी टेक्नोलॉजी, मीडिया और टेलीकॉम सेक्टर को करीब से कवर करने का अवसर मिला। इस दौरान उन्होंने वित्तीय जगत से जुड़ी खबरों पर काम किया और एक हजार से अधिक समाचार लिखे।
जहीर कचवाला ने बताया कि उन्होंने सेमीकंडक्टर, साइबर सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और वीडियो गेम उद्योग जैसे कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों की रिपोर्टिंग की। उन्होंने वीडियो गेम सेक्टर की कवरेज को अपने काम का सबसे रोमांचक हिस्सा बताया।
हालांकि, उन्होंने अभी अपने अगले पेशेवर पड़ाव या नई जिम्मेदारी के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है।



