Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

यूट्यूब चैनल डीबी लाइव हुआ एक करोड़ी!

राजीव रंजन श्रीवास्तव-

DB Live आज 1 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर्स का परिवार बन गया है. इस मुकाम तक हम अपने दर्शकों, सहयोगियों और शुभचिंतकों के अटूट विश्वास और स्नेह की वजह से पहुंचे हैं.

सभी का दिल की गहराइयों से आभार और धन्यवाद

निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के रास्ते पर हमें आगे भी आपका साथ मिलेगा, यही उम्मीद है.


अमित नेहरा-

आजकल मैं जिस संस्थान में कार्यरत हूँ उसका नाम है देशबन्धु। देशबन्धु समाचार पत्र समूह के पूरे देश में सात संस्करण हैं यानी सात जगहों से प्रकाशित होता है। इसके अलावा इस समाचार पत्र समूह के हाइवे चैनल के नाम से तीन सांध्यकालीन संस्करण प्रकाशित हो रहे हैं।

लेकिन देशबन्धु जिस वजह से आजकल सबसे ज्यादा चर्चित है वह है डीबी लाइव चैनल। देशबन्धु के इस यू ट्यूब चैनल ने अपनी जनसरोकारी पत्रकारिता के चलते पूरे देश में अपनी धाक जमाई है।

आज इस डीबी लाइव के सब्सक्राइबरों की संख्या एक करोड़ (10000000) के पार हो गई है। एक निष्पक्ष खबरिया यू ट्यूब चैनल के लिए ये बहुत बड़ी उपलब्धि है। इसके लिए देशबन्धु समाचार पत्र समूह के समूह सम्पादक व प्रकाशक श्री Rajeev Ranjan Srivastava सर वाकई बधाई के पात्र हैं। इन्हीं की कमरतोड़ मेहनत, ईमानदारी व साफगोई की बदौलत डीबी लाइव ने ये असम्भव लगने वाली उपलब्धि प्राप्त की है।

कामना है कि बहुत जल्द डीबी लाइव सब्सक्राइबरों के आंकड़े में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करे।

एक करोड़ी होने पर एक बार फिर पूरे देशबन्धु संस्थान को हार्दिक शुभकामनाएं।


चर्चित और मशहूर डिजिटल चैनल @dblive15 यूट्यूब के सब्सक्राइबर्स की संख्या के हिसाब से कल करोड़पति बन गया।

संयोग की बात है कि चैनल ने सात अंकों से आठ अंकों की यह यात्रा कल उस समय पूरी की जब चैनल पर एक लाइव कार्यक्रम चल रहा था।

इस काउंटडाउन के हम भी गवाह रहे।

सब्सक्राइबर्स की संख्या के हिसाब से चैनल करोड़पति भले ही कल हुआ हो लेकिन चैनल के दर्शकों की नज़रों में वो इससे कहीं ज़्यादा अमीर है। दर्शकों से मिलने वाला प्रेम और सम्मान इस बात को प्रमाणित करता है- बग़ैर किसी एफ़ीडेविट के।

-समीरात्मज मिश्रा

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन