Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

आकाशवाणी और दूरदर्शन केंद्रों को मिला 2,539.61 करोड़ रुपये, बिहार को विशेष पैकेज

नई दिल्ली। केंद्र सरकार देशभर में आकाशवाणी और दूरदर्शन केंद्रों को आधुनिक तकनीक से लैस करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। बिहार समेत सभी राज्यों में इन केंद्रों के आधुनिकीकरण और विस्तार के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। यह जानकारी सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने लोकसभा में एक अनुत्तरित प्रश्न के उत्तर में दी। यह प्रश्न सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने पूछा था।

डॉ. मुरुगन ने बताया कि यह कार्य ‘ब्रॉडकास्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर एंड नेटवर्क डेवलपमेंट (BIND)’ नामक केंद्रीय क्षेत्र की योजना के तहत किया जा रहा है। वर्ष 2021 से 2026 की अवधि के लिए इस योजना को कुल 2,539.61 करोड़ रुपये के बजट के साथ स्वीकृति दी गई है।

BIND योजना के प्रमुख उद्देश्य:

  • प्रसारण उपकरणों का डिजिटलीकरण और आधुनिकीकरण
  • पुराने सिस्टम की जगह नई तकनीक का उपयोग
  • स्टूडियो और ट्रांसमीटर इंफ्रास्ट्रक्चर का उन्नयन
  • डिजिटल वर्कफ्लो और नई तकनीकों की शुरुआत

बिहार को मिली विशेष मंजूरी: बिहार में प्रसारण ढांचे को बेहतर बनाने के लिए सरकार ने आकाशवाणी केंद्रों के आधुनिकीकरण हेतु 64.56 करोड़ रुपये, जबकि दूरदर्शन केंद्रों के उन्नयन के लिए 4.31 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।

सरकार का कहना है कि इन प्रयासों से पब्लिक ब्रॉडकास्टिंग की गुणवत्ता और पहुंच में व्यापक सुधार होगा और दूरदराज़ के इलाकों तक सूचनाएं प्रभावी ढंग से पहुंच सकेंगी।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन