Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

दो करोड़ रुपये का 2 कमरा खरीद सकते हैं तो टूट पड़िये; मोदी सरकार आपकी है!

सत्येंद्र पीएस-

मनमोहन सिंह सरकार जाने के 14 साल बाद दिल्ली विकास प्राधिकरण ने फ्लैट बनाए हैं. इसमें सबसे कम कीमत 2 करोड़ रुपये है. दो करोड़ रुपये का दो कमरा.

मनमोहन सिंह के समय में कन्सेप्ट यह था कि सरकार गरीबों के लिए फ्लैट बनाती थी. जिसकी कीमत 8 से 12 लाख से शुरू होती थी.

नरेंद्र मोदी सरकार ने जरूरत ही नहीं समझी कि हम लोगों को बेहतर मकान दिया जाना चाहिए. विकास प्राधिकरण ने कोई फ्लैट नहीं बनाया. और अब बनाया भी तो 2 करोड़ रुपये का एक फ्लैट है.

कम से कम मेरे जैसा इंसान तो इस सरकार के ध्यान में नहीं है. आप अगर 2 करोड़ रुपये का 2 कमरा खरीद सकते हैं तो टूट पड़िये. सरकार आपकी है.

कड़कड़डूमा मेट्रो स्टेशन के पास है. मेट्रो से आते जाते देखता था तो सोचता था कि कोई सरकारी बिल्डिंग होगी. क्योंकि दिल्ली में मल्टी स्टोरी बिल्डिंग अलाऊ नहीं है. इसलिए कि बहुत लोग मल्टी स्टोरी मे आ गए तो सड़क पर जाम लगेगा.

लेकिन इस देश में अमीरों का सब कुछ वैध और लीगल है, और गरीबों का सब कुछ अवैध व गैर कानूनी है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन