Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

वाह रे दीपक चौरसिया, एक तो चोरी उपर से सीनाजोरी! (देखें वीडियो)

कभी ये भारत के स्टार टीवी पत्रकार माने जाते थे. धीरे धीरे इन्हें टीवी पत्रकारिता के पतन का प्रतीक मान लिया गया. ये अपने संपर्कों-संबंधों के बल पर आज भी इस या उस न्यूज चैनलों में नमूदार होकर गंध मचाए रहते हैं.

बात हो रही है दीपक चौरसिया की. इंडिया न्यूज के बाद इनका नया ठिकाना न्यूज नेशन चैनल है. इस चैनल में एक डिबेट के दौरान इन्होंने जानबूझ कर तालिबानी शब्द का इस्तेमाल किया और जब इनसे कहा गया कि आपने ये क्या किया तो इन्होंने कहा कि वे तो ऐसा कुछ बोले ही नहीं.

कहावत है जबरा मारे और रोवे भी न दे. दीपक चौरिसया ने तो जिंदा मक्खी निगल ली है. ये कैसी पत्रकारिता हो रही है. एडिटर्स गिल्ड से लेकर ब्राडकास्ट एडिटर्स एसोसिएशन तक कहने को तमाम संस्थाएं हैं पर ये इस मसले पर नहीं बोलेंगी जिसमें एक पत्रकार सरेआम आंख में आंख डालकर सामने वाले को बेइज्जत कर रहा है और फिर कह रहा है कि उसने तो ऐसा कुछ कहा ही नहीं.

देखें वीडियो, नीचे क्लिक करें-

दीपक ने ‘तालिबानी जमात’ कह दिया

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
3 Comments

3 Comments

  1. JSR

    April 3, 2020 at 8:53 pm

    दीपक जी आपको अपार शुभकामनाये इस निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिये। भारत आपका धन्यआभारी इन गैर ज़िम्मेदराना लोगो को उजागर करने के लिये। India loves you Deepakji!

  2. प्रमोद चौरसिया

    April 4, 2020 at 7:02 pm

    दीपक चौरसिया जी आपको बहुत बहुत बहुत धन्यवाद।आप गलत करने वाले की बखिया उधेड़ देते।आप में चाटुकारिता नहीं है।जो भी बात है मुंह पर बोल देते हैं

  3. Raish Ahmad

    April 7, 2020 at 12:29 pm

    दीपक चौरसिया तो न्यूज नेशन काएंकर है ये न्यूज स्टेट क्यू लिखकर आ रहा है ज़बाब दें plzzzzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन