Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

कमला पसंद और राजश्री के मालिक की बहू दीप्ति की आत्महत्या हर गुटखा खाने वाले के लिए बड़ा संदेश है!

दिल्ली l देश के मशहूर पान मसाला कंपनी कमला पसंद और राजश्री के मालिक कमल किशोर की बहू दीप्ति चौरसिया (40) ने दिल्ली में सुसाइड कर लिया। मंगलवार शाम को दिल्ली के बसंत विहार में वह अपने आवास में फंदे पर लटकी मिली। कमल किशोर मूल रूप से कानपुर के रहने वाले हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दीप्ति दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकी हुई मिली। मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है- प्यार नहीं, भरोसा नहीं… अब और नहीं सहन हो पाता। बेटे को मां का आशीर्वाद।


इस प्रकरण पर पत्रकार रवीश शुक्ला लिखते हैं-

जो..जो गुटका खाता हो वो जरुर पढ़ना…ये कहानी दीप्ती नाम के एक महिला की है.. जिसका परिवार असाधारण था लेकिन फिर भी उसने आत्महत्या कर ली…पैसा सब कुछ ख़रीद सकता है लेकिन शायद आपके जमीर और आपकी ख़ुशियाँ को नहीं…कमला पसंद और राजश्री का नाम गुटखा खाने वाला हर शख्श जानता होगा…दीप्ती उसके मालिक के बेटे की पत्नी थी…

ये गुटखा भले पाँच या दस रुपए का मिलता हो लेकिन दीप्ती जहाँ रहती थी वो कोठी 100 करोड़ से ज़्यादा कीमत की थी उसके दो बच्चे थे…गुटखा किंग का ये कारोबार हजारों करोड़ का है…मर्सडीज से लेकर लैंड रोवर तक सब गाड़ियों वाला भरा पूरा मकान..

सप्ताह भर पहले लुई विटान का एक लाख रुपए का पर्स भी उसके पति ने गिफ़्ट किया था…लेकिन फिर भी वो ख़ुश नहीं थी.. दिल्ली में सप्ताह भर के अंदर ये तीसरा बड़ा सुसाइड है.. सोचिए पैसा कैसे आपको एकांतिक बना रहा है आपके अंदर फ्रस्टेशन भर रहा है..

दीप्ती की लाश जब पोस्टमार्टम हाउस से बाहर जा रही थी तो मैं सोच रहा था दीप्ती की क्या पीड़ा थी? उसके दो छोटे बच्चे एक पाँच साल और दूसरा 14 साल उनकी क्या गलती थी.. लेकिन बच्चों ने अपनी माँ को इस उम्र में खो दिया.. गुटका खाने वालों के लिए संदेश यही है कि आपके लिए पाँच रुपए का गुटखा बनाने वाले करोड़ों की कोठियों में रहते हैं लाखों की गाड़ियों में चलते हैं, बाक़ी आप खुद समझदार हैं

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन