Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

टाइम्स नाउ से टीवी पत्रकार दीप्ति सचदेवा का इस्तीफा, ZEE की ये दो नियुक्तियाँ भी पढ़ें!

टीवी जर्नलिस्ट दीप्ति सचदेवा को लेकर खबर है कि उन्होंने अंग्रेजी चैनल टाइम्स नाउ से इस्तीफा दे दिया है। दीप्ति फरवरी 2024 को बतौर ‘कंसल्टिग एडिटर’ चैनल से जुड़ी थीं।

वह, “नेशन वांट्स टू नो” नामक कार्यक्रम होस्ट करती थीं, जो शाम सात बजे ऑन एयर होता था।

मीडिया सेक्टर में लगभग 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली दीप्ति टाइम्स नाउ से पहले रिपब्लिक टीवी में सीनियर एंकर-सीनियर न्यूज एडिटर की पोस्ट पर लंबे समय तक रह चुकी हैं।

इसके अलावा वे एनडीटीवी और जी न्यूज में भी एंकर-संवाददाता के पद पर कार्यरत रही हैं। फिलहाल, उनकी नई पारी को लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है।


ZEE की नियुक्तियाँ

जी मीडिया ने संदीप जिंदल और हर्ष मित्तल को सीनियर मैनेजमेंट टीम में नई नियुक्ति दी है।

हर्ष मित्तल, कंपनी में अभी फाइनेंस और अकाउंट्स विभाग में सीनियर मैनेजर के पद पर थे.. लेकिन अब रिपोर्टिंग में बदलाव के चलते उन्हें सीनियर मैनेजमेंट पर्सनल की कटेगरी में नियुक्त किया गया है।

वहीं, संदीप जिंदल जो वर्तमान में बतौर कमर्शियल हेड जुड़े हुए थे, उन्हें भी इसी प्रक्रिया के तहत सीनियर मैनेजमेंट टीम में शामिल किया गया है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन