Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

प्रदूषण को लेकर घेरी जा रही दिल्ली सरकार ने 6 महीने में विज्ञापन पर उड़ाए 7 करोड़ 33 लाख रुपये!

दिल्ली की नई रेखा गुप्ता सरकार महज छह महीने में ही विज्ञापन खर्च को लेकर सुर्खियों में आ गई है। ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, सरकार ने अब तक 7 करोड़ 33 लाख रुपये का खर्च केवल विज्ञापनों पर कर डाला है।

दिल्ली में प्रदूषण से लेकर साफ-सफाई तक के मुद्दों पर विपक्ष लगातार हमलावर है, लेकिन रेखा गुप्ता सरकार का फोकस फिलहाल ‘इमेज बिल्डिंग’ पर ज्यादा दिख रहा है।

दिलचस्प यह है कि पहले इन्हीं बीजेपी नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को विज्ञापनबाजी को लेकर घेरा था। अब वही विपक्ष के निशाने पर हैं।

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का कहना है कि “जहां दिल्ली की हवा ज़हरीली हो रही है, वहीं सरकार करोड़ों जनता के टैक्स से प्रचार पर बहा रही है।”

राजनीतिक विश्लेषक इसे ‘विज्ञापन बनाम काम’ की नई जंग बता रहे हैं — और लगता है कि इस बार दिल्ली की राजनीति में ‘ब्रांडिंग’ सबसे बड़ा मुद्दा बनने जा रही है।


इस प्रकरण में रविन्द्र सिंह स्योरन ने एक्स पर लिखा है –

दिल्ली में गजब की सरकार बन गई है। अभी तो बस 6 महीने ही हुए हैं और विज्ञापन का खर्चा कर दिया 7करोड़ 33 लाख।

पहले यही बीजेपी वाले अरविंद केजरीवाल को विज्ञापन पर खर्चा करने के लिए घेरते थे।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन