Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

यमुना की सफाई कर रही मशीनें केजरीवाल सरकार में किसने रोकी थीं? देखें वीडियो

दिल्ली की कालकाजी विधानसभा से चुनाव हार चुके बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी ने ट्वीट कर यमुना की सफाई शुरू होने की बात कही है। इस पर वरिष्ठ पत्रकार अजीत अंजुम ने तमाम सवाल उठाए हैं। बिधूड़ी ने मोदीजी के नेतृत्व में यमुना सफाई के लिए जिन मशीनों को काम पर लगाए जाने की बात लिखी है अंजुम ने उन्हीं मशीनों को लेकर क्या सवाल किया है? नीचे पढ़ें…


अजीत अंजुम-

क्या केजरीवाल की हार के बाद ये मशीनें ख़रीदी या मँगवाई गई है? ये मशीनें पहले कहां रखी थी?

किसने इन मशीनों के इस्तेमाल पर रोक लगा रखी थी? क्या केजरीवाल सरकार ने इन मशीनों को चलाने से रोका था?

क्या केजरीवाल की विदाई के इंतज़ार में थे LG साहब? विस्तार से अगर ये सब भी बताएँ तो कुछ पता चले।


रमेश बिधूड़ी-

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में दिल्ली विधानसभा चुनावों के दौरान किए गए वादे के अनुरूप यमुना नदी की सफाई का कार्य तीव्र गति से जारी है।

यमुना से कचरा हटाने के लिए स्किमर्स, खरपतवार साफ करने के लिए हार्वेस्टर, और ड्रेज यूटिलिटी क्राफ्ट जैसे आधुनिक उपकरणों का उपयोग करते हुए व्यापक सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता के तहत यमुना जी को स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए उन्नत तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है, जिससे न केवल जल की शुद्धता बढ़ेगी बल्कि पर्यावरण संतुलन भी बेहतर होगा। यह ऐतिहासिक पहल दिल्लीवासियों को स्वच्छ जल और स्वस्थ पर्यावरण प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन