Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

झारखंड

धनबाद जिला ग्रामीण पत्रकार चुनाव में रंजीत अध्यक्ष व हिमांशु महासचिव चुने गए

नबाद जिला ग्रामीण पत्रकार संघ का चुनाव सर्वसम्मति से शनिवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया. वर्ष 2024-27 के लिए धनबाद जिला ग्रामीण पत्रकार संघ के अध्यक्ष रंजीत सिंह बने, जबकि हिमांशु जमुआर को महासचिव बनाया गया है.

जिला ग्रामीण पत्रकार संघ के पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव संरक्षक मंडली बीएन ठाकुर, प्रदीप वर्मा, श्रीकांत गिरी की देखरेख में संपन्न हुआ.

कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर सुमन चुने गए जबकि संघ के पूर्व अध्यक्ष अहसान फैज को संयोजक बनाया गया है. वरीय उपाध्यक्ष प्रवीर राय व खुर्शीद अकरम को बनाया गया है.

वहीं, उपाध्यक्ष लालजी सिंह, दीपक पांडेय, प्रदीप मोदक, मनोज स्वर्णकार नियुक्त हुए. संगठन सचिव पप्पू अहमद, अशोक राय, अनिल कुमार, मधुसूदन वर्मा, संजय मंडल तथा कोषाध्यक्ष पद पर अमरनाथ प्रसाद, सह कोषाध्यक्ष प्रकाश सिंह चौधरी, प्रवक्ता मनोज सिंह, सह प्रवक्ता पद पर वेंकटेश शर्मा का चयन किया गया.

इस मौके पर चंद्रशेखर सिंह, संजीत मिश्रा, अनिल सिंह, मनोज कुमार रवानी, शिवानंद पांडेय, तिलकधारी रवानी, रत्नेश पांडेय, सिकंदर आजम, मो. अरशद, रामनाथ महतो, सुशील चौरसिया इत्यादि लोग उपस्थित रहे.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन