Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

पुलिस भाजपा का एजेंट बन कार्य कर रही, कोतवाली में कांग्रेस प्रत्याशी जिया धरने पर बैठे!

शिकारपुर । विधानसभा चुनाव चरम पर है। शिकारपुर में कांग्रेस के विधायक प्रत्याशी जियाउर्रहमान शनिवार को कोतवाली में अपने सैंकड़ो समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए जिससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

जियाउर्रहमान और उनके समर्थकों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । कांग्रेस प्रत्याशी ने पुलिस पर भाजपा व योगी सरकार के मंत्री अनिल शर्मा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया । पुलिस ने गलती मानते हुए प्रत्याशी के प्रचार के लिए आई गाड़ी को छोड़ दिया।

शनिवार को कांग्रेस प्रत्याशी जियाउर्रहमान ने अलीगढ़ से बोलेरो गाड़ी प्रचार के लिए बुलाई थी जिसको पुलिस ने रोककर चुनाव ड्यूटी में पुलिस लाइन भेज दिया। कोतवाली प्रभारी ऋषिपाल शर्मा द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी का कॉल न उठाने पर जियाउर्रहमान खुद प्रचार छोड़ अपने समर्थकों के कोतवाली पहुंचे और पुलिस पर भाजपा व योगी सरकार के मंत्री अनिल शर्मा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए।

कोतवाली में कांग्रेस प्रत्याशी के धरने से हड़कंप मच गया । कांग्रेसियों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । जियाउर्रहमान के दवाब के बाद पुलिस ने गलती मानी और गाड़ी को छुड़वा दिया । सैंकड़ों लोग गाड़ी छूटने के बाद ही धरने से उठे।

कांग्रेस प्रत्याशी जियाउर्रहमान ने कहा कि कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा बौखला गयी है । उहोने कहा कि योगी सरकार के मंत्री अनिल शर्मा के इशारे पर कांग्रेस को प्रचार करने से रोका जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पुलिस भाजपा का एजेंट बनकर कार्य कर रही है जो शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने किसी भी कार्यकर्ता, गरीब, मजदूर को परेशान किया तो परिणाम अच्छे नहीं होंगे । उन्होंने कहा कि शिकारपुर इस बार परिवर्तन करेगा और धन्नासेठों को हैसियत में लेकर आएगा ।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन