Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

अमरोहा में मुस्लिम बूथ के लिए DIG का ये फारवर्ड मैसेज वायरल हो रहा है, देखें!

मरोहा से लोकतंत्र के चीरहरण की खबर है. चीरहरण का आरोप किसी और पर नहीं बल्कि खुद पुलिस के एक आलाधिकारी पर लगा है. आरोप है कि इस अधिकारी ने एक न्यूज़ ग्रुप पर दोपहर की नमाज के बाद मुस्लिमों को वोट देने में दिक्कत पैदा करने का कथित आदेश दिया है.

मुरादाबाद में तैनात डीआईजी रैंक के इस अफसर पर पर आरोप है कि, “उसने अपने मैसेज में लिखा है, अमरोहा सीट पर 40 प्रतिशत मतदान हो चुका है. दोपहर की नमाज के बाद भीड़ अधिक बढ़ेगी. और फोर्स लगवा दो. धन्यवाद.” मैसेज बाहर आने के बाद लोग आशंका जता रहे हैं कि यह मैसेज गलती से न्यूज़ ग्रुप पर फारवर्ड हो गया है, लेकिन इस मैसेज के बाहर आने के बाद यूपी में भूचाल आने जैसा लग रहा है.

पियूष राय-
यूपी में एक DIG रैंक के IPS अधिकारी द्वारा कथित तौर पर व्हाट्सएप ग्रुप में पोस्ट किए गए फॉरवर्ड मैसेज का एक कथित स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर सामने आया है। आज दूसरे चरण का मतदान है और अमरोहा समेत यूपी की 8 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी है।

आईपी सिंह-
DIG मुरादाबाद रेंज ने ये मैसेज मीडिया वाले ग्रुप में जब गलती से फारवर्ड कर दिया तब पता चला पुलिस कितना घिनौना काम कर रही है। ऐसा लगता है बीजेपी के किसी बड़े नेता ने DIG को ये संदेश भेजा होगा। IPS हैं मुनिराज जो अभी मुरादाबाद रेंज के DIG हैं। चुनाव आयोग इसका संज्ञान ले।

हालांकि, मुरादाबाद डीआईजी की तरफ से सोशल मीडिया पर सफाई आई है. उन्होंने कहा कि, “वो ऐसे किसी ग्रुप का हिस्सा नहीं हैं और ये फर्जी स्क्रीनशॉट है.”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन