Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

डिजिटल अरेस्ट करने से ठीक पहले क्या-क्या होता है? ऑडियो सुनें

योगेश हिंदुस्तानी-

मुझे भी डिजिटल अरेस्ट करने की कोशिश हुई है। यह ऑडियो केवल इसलिए यहां डाल रहा हूं ताकि लोगों को पता चल जाए कि डिजिटल अरेस्ट करने से ठीक पहले क्या-क्या होता है, किस तरह की बातचीत की जाती है। मेरे पास समय थोड़ा कम था, कॉमेडियन सुनील पाल की रोचक खबर बनाने में व्यस्त था, इसलिए नौ मिनट की प्रेमालाप के बाद ही इनकी बातों को मानने से इनकार करने लगा और साइबर ठग खिसिया गए।

अगर मैं चाहता तो इनकी बातें मानता जाता, थोड़ा डर-डर कर बात करता तो ये मुझे वीडियो कॉल पर लेकर जाते… और उसके बाद क्या-क्या होता… सब पहले से मुझे पता था। रोज इस तरह की खबरें बना ही रहा हूं।

अपनी काशी में ही पिछले हफ्ते लेफ्टिनेंट को डिजिटल अरेस्ट कर 98 लाख पार किया गया है। लखनऊ में कनाडा की एनआरआई बहनों से एक करोड़ 87 लाख और रिटायर्ड बैंक अफसर का 1.02 करोड़ उड़ाया गया है। वेल एजुकेटेड लोग शिकार हुए हैं। कमाल यह कि जिनके पास कैश नहीं था, उनकी एफडी तक तुड़वाकर पैसे ट्रांसफर करा लिए गए।

इनसे बचने के लिए सावधानी जरूरी है, अखबार और खबरें पढ़ना तो सबसे जरूरी है। वाराणसी के पुलिस कमिश्नर का कहना है कि ज्यादातर डिजिटल अरेस्ट का शिकार वह लोग हुए हैं जो खबरें नहीं पढ़ते। इसलिए खबरें पढ़ते रहना चाहिए। देश दुनिया में क्या चल रहा है, इसकी जानकारी लेते रहना चाहिए। इस जानकारी को कम से कम अपने परिवार के साथ साझा करते रहना चाहिए।

ऊपर जिन तीन घटनाओं का जिक्र किया है, उनकी खबरों का लिंक भी कमेंट बॉक्स में है। आप चाहें तो उसे भी पढ़कर अपनी जानकारी बढ़ा सकते हैं।

यह भी ध्यान रहे…ऑडियो के अंतिम सेकेण्ड में गलियां भी हैं। UP Police चाहे तो संज्ञान ले सकती है। यह कॉल 8195350401 से आई थी।

नीचे Link पर क्लिक कर सुनें डिजिटल अरेस्ट से पहले का ऑडियो…

https://www.facebook.com/share/v/YyfpXDQX9bRe4GVz/?mibextid=WC7FNe

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन