Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

अमृत विचार में दिग्विजय सिंह और विवेक सक्सेना का प्रमोशन

मृत विचार पत्र समूह के चेयरमैन डॉ केशव अग्रवाल द्वारा प्रधान संपादक शम्भूदयाल वाजपेयी की अनुशंसा पर दिग्विजय सिंह को अमृत विचार कानपुर संस्करण और विवेक सक्सेना को अयोध्या संस्करण का कार्यकारी संपादक पद पर प्रोन्नति दी गयी। श्री वाजपेयी के सफल निर्देशन में उनकी संपादकीय नीतियों और प्रतिस्पर्धा के दौर में रणनीतियों के अनुरूप दिग्विजय सिंह और विवेक सक्सेना अपने-अपने संस्करण निकाल रहे थे।

ये दोनों पत्रकार पहले क्रमश: कानपुर और अयोध्या संस्करण में समाचार संपादक/संपादकीय प्रभारी पद पर कार्यरत थे। दोनों का नाम संबंधित संस्करणों की प्रिंट लाइन में भी छपेगा। दोनों युवा संपादकों से प्रबंधन ने बेहतर प्रदर्शन की अपेक्षा की गई है। और शुभकामना देते हुए अपेक्षा की है कि ये दोनों अपने-अपने संस्करणों को कामयाबी की नयी ऊंचाईयों पर ले जाएंगे।

दिग्विजय सिंह दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर के पद पर काम कर चुके हैं। अमृत विचार के कानपुर संस्करण की कमान दिग्विजय सिंह के हाथ में हैं। प्रधान संपादक शम्भूदयाल वाजपेयी के दिशा निर्देशन में कानपुर संस्करण को दिग्विजय सिंह, बखूबी रीडर फ्रेंडली बनाये हुए हैं।

कानपुर की संपादकीय टीम ने उन्हें बधाई दी और संकल्प लिया कि प्रबंधन की कसौटी संपादकीय टीम खरा उतरेगी। अमृत विचार के कानपुर कार्यालय में खुशी का माहौल रहा। प्रसार और विज्ञापन विभाग ने भी दिग्विजय सिंह को बधाई दी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन