Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

टीवी9 भारतवर्ष में फिर लौटे वरिष्ठ पत्रकार और एंकर दिनेश गौतम

वरिष्ठ टीवी पत्रकार और एंकर दिनेश गौतम ने एक बार फिर ‘टीवी9 नेटवर्क’ में वापसी की है। वह समूह के हिंदी न्यूज चैनल ‘टीवी9 भारतवर्ष’ में वरिष्ठ संपादकीय भूमिका निभाएंगे।

कुछ समय पहले ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ से विदाई लेने के बाद से ही उनके ‘टीवी9’ में लौटने की चर्चा थी, जिसे अब आधिकारिक रूप से पुष्टि मिल गई है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी साझा की है।

दिनेश गौतम ने लगभग ढाई साल पहले ‘टीवी9 भारतवर्ष’ छोड़कर ‘टाइम्स नेटवर्क’ के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की थी, जहां उन्होंने बतौर कंसल्टिंग एडिटर कई चर्चित शो जैसे बिग एंड बोल्ड, प्रतिशोध और धर्मसंकट को एंकर किया। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा और ऑपरेशन सिंदूर जैसे विशेष कवरेज के दौरान उनकी ऊर्जावान प्रस्तुति ने दर्शकों और सहयोगियों का खास ध्यान खींचा।

‘टाइम्स’ से पहले भी दिनेश गौतम ‘टीवी9 भारतवर्ष’ में अपने कार्यक्रम ‘अड़ी’ के लिए जाने जाते थे, जिसकी धारदार एंकरिंग और राजनीतिक विश्लेषण ने उन्हें अलग पहचान दिलाई।

इसके अलावा, वह ‘इंडिया न्यूज’ एमपी/छत्तीसगढ़ के प्रमुख रहे और नेटवर्क के नेशनल चैनल पर रात 9 बजे का प्राइम टाइम शो एंकर करते थे। टीवी करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने ‘ईटीवी भारत’ की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बनकर पांच राज्यों—मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, बिहार और झारखंड—के न्यूज़ एडिटर के रूप में भी काम किया था।

दो दशक से अधिक लंबे मीडिया करियर में दिनेश गौतम ‘जी न्यूज’, ‘लाइव इंडिया’, ‘सहारा न्यूज नेटवर्क’ और ‘24×7 न्यूज’ जैसे संस्थानों में भी अहम पदों पर रहे हैं।

टीवी पत्रकारिता के अलावा वे थिएटर और लेखन से भी जुड़े रहे हैं। ‘Moon Light Theaters’ के लिए बतौर क्रिएटिव हेड उन्होंने कई नाटकों का लेखन और निर्देशन किया। वे फिल्मों ‘अब दिल्ली दूर नहीं’ और ‘मार्कशीट’ के लेखक हैं और ऑल इंडिया रेडियो (AIR) में भी काम कर चुके हैं।

मध्य प्रदेश के मूल निवासी दिनेश गौतम ने विज्ञान में परास्नातक (M.Sc.) और दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके साथ ही वे IGNFA, IIFM और अन्य प्रमुख मीडिया संस्थानों में गेस्ट फैकल्टी के रूप में भी अपनी सेवाएं देते रहे हैं।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन