Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

‘टाइम्स नाउ नवभारत’ से अलग हुए पत्रकार दिनेश गौतम

मैनेजमेंट और कामकाज दोनों में संतुलन होने के बावजूद अचानक विदाई ने सभी को चौंकाया, अब सवाल उठ रहा है—दिनेश कहां जा रहे हैं?

वरिष्ठ टीवी पत्रकार दिनेश गौतम से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) को अलविदा कह दिया है। हाल ही में चैनल के सहयोगियों ने उन्हें भावुक विदाई दी।

करीब ढाई साल पहले दिनेश गौतम ने इस समूह के हिंदी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ (Times Now Navbharat) में बतौर कंसल्टिंग एडिटर जिम्मेदारी संभाली थी। इस दौरान उन्होंने कई फ्लैगशिप शो जैसे बिग एंड बोल्ड, प्रतिशोध और धर्मसंकट को एंकर किया। उनकी विशिष्ट एंकरिंग शैली ने दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा और ऑपरेशन सिंदूर जैसे बड़े कवरेज में उनकी जज्बे से भरी प्रस्तुति काफी सराही गई।

यही कारण है कि मीडिया जगत में यह सवाल उठ रहा है कि जब कामकाज और मैनेजमेंट दोनों स्तर पर सबकुछ ठीक चल रहा था, तो आखिर दिनेश गौतम ने टाइम्स नेटवर्क क्यों छोड़ा और आगे उनका अगला पड़ाव क्या होगा?

इससे पहले का सफर

टाइम्स से पहले दिनेश गौतम टीवी9 भारतवर्ष (TV9 Bharatvarsh) से जुड़े हुए थे, जहां उन्होंने अड़ी शो के जरिए युद्ध और रणनीतिक मामलों पर अपनी धारदार पकड़ से दर्शकों को प्रभावित किया। उससे पहले वह आईटीवी नेटवर्क के क्षेत्रीय चैनल इंडिया न्यूज एमपी/छत्तीसगढ़ की कमान संभाल रहे थे और नेशनल चैनल इंडिया न्यूज के प्राइम टाइम शो में एंकरिंग करते थे।

गौतम हैदराबाद स्थित ईटीवी भारत की लॉन्चिंग टीम का भी हिस्सा रहे। यहां वह पांच राज्यों—मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, बिहार और झारखंड—के न्यूज एडिटर थे। हालांकि, दिल्ली लौटने की इच्छा के चलते उन्होंने वहां से इस्तीफा दे दिया।

दो दशक का अनुभव

दिनेश गौतम को टीवी पत्रकारिता का दो दशक से अधिक अनुभव है। वह पहले भी 24×7 News, लाइव इंडिया, जी न्यूज और सहारा न्यूज नेटवर्क जैसे संस्थानों में वरिष्ठ पदों पर काम कर चुके हैं।

टीवी के अलावा दिनेश थिएटर और सिनेमा से भी जुड़े रहे हैं। वह ‘Moon Light Theaters’ के साथ क्रिएटिव हेड रहे और कई नाटकों का लेखन-निर्देशन किया। उनकी लिखी फिल्में ‘अब दिल्ली दूर नहीं’ और ‘मार्कशीट’ रिलीज हो चुकी हैं। इसके साथ ही वह ऑल इंडिया रेडियो (AIR) और कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे IGNFA व IIFM में गेस्ट फैकल्टी भी रह चुके हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

मध्य प्रदेश के मूल निवासी दिनेश गौतम विज्ञान में परास्नातक हैं। उन्होंने दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन