Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

गुजरात

10 लाख रुपये रंगदारी प्रकरण में पत्रकार दीर्घायु व्यास ने किया सरेंडर!

अहमदाबाद। डिजिटल न्यूज पोर्टल से जुड़े पत्रकार दीर्घायु व्यास ने 10 लाख रुपये रंगदारी के मामले में बुधवार को अदालत में सरेंडर कर दिया। अदालत ने सुनवाई के बाद उन्हें जांच अधिकारी की कस्टडी में भेज दिया। व्यास पर दो और नए मामलों में शिकायत दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक, व्यास पर एक ज्वेलर से शिकायत सुलझाने के नाम पर डराकर 10 लाख रुपये वसूलने का आरोप है। यह मामला क्राइम ब्रांच में दर्ज कराया गया था। दीर्घायु व्यास मणिनगर के रहने वाले हैं और उन पर परेश सोनी व उनके व्यापारिक साझेदारों से रकम मांगने का आरोप है।

बताया गया है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए व्यास ने पहले अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई थी, लेकिन कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया था। इसके बाद उन्होंने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 480 के तहत अदालत में आत्मसमर्पण किया।

कोर्ट ने उनकी याचिका स्वीकार करते हुए जांच अधिकारी को दोपहर में पेश होने के निर्देश दिए। लगभग दोपहर 3 बजे पुलिस ने अदालत से व्यास की कस्टडी औपचारिक रूप से अपने हवाले ली।

सूत्रों के अनुसार, दीर्घायु व्यास के खिलाफ निकोल और एयरपोर्ट पुलिस थाने में दो अन्य शिकायतें भी दर्ज हैं। पुलिस अब इन मामलों की जांच आगे बढ़ा रही है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन