Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

यस बैंक ने डिश टीवी से कहा- जवाहर गोयल को बोर्ड से हटाओ!

जी ग्रुप के डिश टीवी इंडिया से खबर आ रही है कि इसके बोर्ड आफ डायरेक्टर्स को हटाने की मांग यस बैंक ने की है. ज्ञात हो कि यस बैंक ने डिश टीवी कंपनी को काफी कर्ज दिया हुआ है और डिश टीवी की साढ़े पच्चीस प्रतिशत से ज्यादा की शेयरहोल्डिंग बैंक के पास है.

डिश टीवी के एक शेयरधारक यस बैंक ने डिश टीवी में कॉरपोरेट कुशासन का आरोप लगाया है. बैंक ने डिश टीवी के प्रबंध निदेशक सहित कंपनी के सभी निदेशकों को हटाने की मांग की है.

यस बैंक ने 3 सितंबर को डिश टीवी को एक नोटिस भेजकर कंपनी अधिनियम 2013 की धारा 169 के तहत निदेशकों को हटाने की मांग की है.

ज्ञात हो कि डिश टीवी कंपनी के प्रबंध निदेशक जवाहर लाल गोयल हैं. इसके अलावा रश्मि अग्रवाल, शंकर अग्रवाल, अशोक मथाई कुरियन और भगवान दास नारंग निदेशक मंडल में हैं.

डिश टीवी के प्रबंध निदेशक जवाहर गोयल

यस बैंक ने कहा कि बोर्ड से हटाए जाने के बाद जवाहर लाल गोयल कंपनी के अध्यक्ष नहीं रहेंगे.

यस बैंक का कहना है कि डिश टीवी बोर्ड अच्छे कॉरपोरेट गवर्नेंस मानकों के अनुरूप काम नहीं कर रहा है और कंपनी के मौजूदा महत्वपूर्ण शेयरधारकों का कंपनी में लगभग 45 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाले विभिन्न बैंकों और वित्तीय संस्थानों का उचित प्रतिनिधित्व नहीं है. यस बैंक का आरोप है कि डिश टीवी बोर्ड कुछ कम शेयर रखने वाले लोगों के इशारे पर काम कर रहा है.

देखें बिजनेस स्टैंडर्ड की खबर का स्क्रीनशाट-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन