Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

डिज्नी स्टार ने तमिलनाडु में बंद किए अपने प्रमुख चैनल, ये है पूरा मामला

मिलनाडु के प्रमुख ऑपरेटरों में से एक टीसीसीएल अपने ग्राहकों से एडवांस सदस्यता शुल्क लेने के बादजूद डिज्नी स्टार के चैनलों के लिए भुगतान करने में नाकाम रहा. बताया जा रहा है कि डिज्नी की तरफ से बार-बार भुगतान संबंधी सूचना के बाद भी टीसीसीएल ने अपने दायित्वों का निपटान नहीं किया.

भूगतान न होने की स्थिति में डिज्नी को टीसीसीएल प्लेटफार्म से अपने सभी चैनल सस्पेंड करने पड़े. डिज्नी के इस निर्णय के बाद तमिलनाडु के दर्शकों को अपने पसंदीदा चैनलों तक पहुंचने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा.

इन चैनलों में स्टार विजय, विजय सुपर, विजय टक्कर, स्टार मूवीज, नेशनल ज्योग्राफिक चैनल, स्टार सुवर्णा, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, हंगामा टीवी इत्यादि चैनल अब टीसीसीएल पर उपलब्ध नहीं हैं.

डिज्नी स्टार को उम्मीद है कि टीसीसीएल जल्द ही इस संबंध में कोई कदम उठाएगा. और अपना बकाया भुगतान करेगा, ताकि ग्राहक बिना किसी देरी के अपने पसंदीदा चैनलों का आनंद ले सकें.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन