Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

ये भाजपा नेता तो डीएम को भी कुछ नहीं समझता, देखें संपूर्ण वीडियो

डीएम बलिया और तहसीलदार के साथ भाजपा नेता ने की अभद्रता, हाथापाई और गालीगलौज. भेजे गये जेल. बलिया में जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगरौता के साथ भाजपा नेता विनोद तिवारी द्वारा डीएम आवास के चेम्बर में अभद्रता करने और तहसीलदार सदर गुलाब चन्द्रा के साथ हाथापाई व गाली गलौज करने की घटना हुई है. आरोपी भाजपा नेता को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

डीएम बलिया द्वारा दिये गये बयान के अनुसार चुनावी आचार संहिता का पालन कराने और मतदाताओं को डराने धमकाने वाले लोगों पर शिकंजा कसने की कार्यवाई के तहत रसड़ा क्षेत्र के भाजपा नेता विनोद तिवारी जिनके ऊपर पहले से ही एक दर्जन के करीब आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, को समझाने के लिये मेरे आवास पर बुलाया गया था क्योंकि इनके खिलाफ मतदाताओं को धमकाने आदि की शिकायतें आ रहीं थी।

जब इनको इस संबंध में समझाना शुरू किया तो ये नेतागिरी की अकड़ में मेरे साथ अभद्रता करने लगे। वहीं तहसीलदार सदर के साथ गाली गलौज और हाथापाई करने लगे। इसके बाद कोतवाली पुलिस को सूचना देकर इन्हें गिरफ्तार कराकर जेल भेज दिया गया।

जब डीएम बलिया से पूछा गया कि विनोद तिवारी का आरोप है कि उनको चेम्बर में बैठने भी नहीं दिया गया तो डीएम बलिया ने कहा कि आरोपी को बैठने नहीं दिया गया क्योंकि यह पहले से ही आपराधिक प्रवृत्ति का नेता है। उन्होंने यह भी कहा कि आप लोग बलिया के नेताओ के सम्बंध में भलीभांति परिचित हैं।

देखें संबंधित वीडियो….

बलिया से संजीव कुमार की रिपोर्ट.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन