Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

बलिया के डीएम,एसपी की बुद्धि-शुद्धि के लिए पत्रकारों ने किया यज्ञ, देखें वीडियो

संजीव बाबा-

बलिया : पेपर लीक प्रकरण में फर्जी आरोप लगाकर तीन पत्रकारों की जिला प्रशासन द्वारा की गई गिरफ्तारी के विरोध में जनपद के साथ ही प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन जारी है।

संयुक्त पत्रकार संघर्ष मोर्चा जनपद बलिया के आह्वान पर जिला मुख्यालय स्थित बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर में वरिष्ठ पत्रकारों ने डीएम व एसपी की बुद्धि-शुद्धि के लिए पत्रकारों ने हवन किया और भगवान से प्रार्थना किया कि डीएम, एसपी को भगवान सद्बुद्धि दें ताकि पत्रकारों की रिहाई हो सके।

बता दें कि 29 मार्च को 30 मार्च को होने वाली इंटरमीडिएट अंग्रेजी का पेपर लीक हुआ था, जिसको अमर उजाला ने अपने 30 मार्च के अंक में प्रकाशित किया था। इसके बाद जिला प्रशासन ने तीन पत्रकारों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा दिया है। उसके बाद से ही तीनों पत्रकारों की रिहाई के लिए बलिया के साथ ही प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन जारी है।

देखें संबंधित वीडियो-

पत्रकारों द्वारा DM-SP की बुद्धि शुद्धि के किए यज्ञ
https://youtu.be/G2GeKEuFiWU

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन