हिन्दुस्तान टाइम्स ने मेघा दहिया को एडिटर के पद पर नियुक्त किया है। इस नई भूमिका में वह अखबार के एंटरटेनमेंट, फीचर्स और लाइफस्टाइल (EFL) सेक्शन के लिए सोशल मीडिया स्ट्रेटेजी, आईपी (इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टीज) और स्पेशल प्रोजेक्ट्स की देखरेख करेंगी।
मेधा अब ‘एचटी सिटी’ और अन्य EFL सेक्शंस के लिए सोशल मीडिया ग्रोथ बढ़ाने के लिए काम करेंगी। इसके अलावा, वह अवार्ड्स, शो, इवेंट्स और अन्य विशेष प्रोजेक्ट्स को तैयार और कार्यान्वित करने की जिम्मेदारी भी लेंगी। वह इस दौरान ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ की चीफ मैनेजिंग एडिटर (एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल) सोनल कालरा को रिपोर्ट करेंगी।
यह मेधा दहिया का ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ के साथ दूसरा कार्यकाल है। इससे पहले, उन्होंने ‘HT City’ के साथ लगभग 7.5 साल बिताए थे, लेकिन 2020 में उन्होंने यहां से अलविदा लिया था। अपने पहले कार्यकाल में उन्होंने सिटी और कल्चर सहित कई बीट्स की जिम्मेदारी संभाली थी।
डॉली झा ने NielsenIQ में क्लाइंट ऑपरेशंस लीडर – एशिया पैसिफिक (APAC) के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। इससे पहले, वे BARC इंडिया में चीफ ऑफ प्रोडक्ट एंड रिसर्च के पद पर कार्यरत थीं। उन्होंने मई 2023 में BARC इंडिया जॉइन किया था।
डॉली झा प्रबंधन में स्नातकोत्तर (Postgraduate) हैं और उनके पास करीब तीन दशकों का व्यापक अनुभव है। उन्होंने Kantar, ITC Foods और Nielsen जैसे बड़े संगठनों में विभिन्न महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाई हैं।
BARC इंडिया से पहले, झा ने 13 साल तक Nielsen में कई लीडरशिप पदों पर कार्य किया, जहाँ उनकी अंतिम भूमिका Nielsen Media – India की मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में थी। Nielsen में रहते हुए, उन्होंने भारत में डिजिटल मापन (Digital Measurement) के क्षेत्र में कई नई समाधान (Solutions) लॉन्च किए।
Nielsen से पहले, वे IMRB में ग्रुप बिजनेस डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थीं। डॉली झा को कंज़्यूमर रिसर्च, ऑडियंस मेजरमेंट, मीडिया एनालिटिक्स, ROI मेजरमेंट और इनोवेशन रिसर्च जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता हासिल है।
आईटीवी नेटवर्क (Itv Network) ने अपने डिजिटल बिजनेस के लिए अक्षांश यादव को चीफ प्रोडक्ट एंड टेक्नोलॉजी ऑफिसर (CPTO) नियुक्त किया है। अक्षांश को मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है और वे एबीपी न्यूज, ज़ी न्यूज और इंडिया टुडे ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं।
मीडिया के अलावा, उन्होंने फिनटेक और D2C सेक्टर में भी काम किया है। वे केनरा एचएसबीसी इंश्योरेंस, इंश्योरेंस देखो और कार देखो से जुड़े रहे हैं। आईडीपीएल (Zee Media) में सीपीटीओ रहते हुए उन्होंने विऑन (WION) न्यूज, ज़ी बिजनेस के मोबाइल ऐप और डीएनए (DNA) वेबसाइट को नया रूप दिया था।
अक्षांश ने राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग और एमआईसीए (MICA) से एमबीए किया है। उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से मशीन लर्निंग में भी प्रशिक्षण लिया है।


