Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

गर्मी की ख़बर बताते-बताते चकराकर बेहोश हुई दूरदर्शन की महिला एंकर, देखें वीडियो!

दूरदर्शन की एक महिला पत्रकार बढ़ती गर्मी की खबर बताते बताते अचानक बेहोश हो गईं. एंकर का नाम लोपामुद्रा सिन्हा बताया जा रहा है. लोपामुद्रा अपने लाइव शो के दौरान बेहोश हुईं जिस वजह से बात चर्चा का विषय बन गई.

जो वीडियो सामने आया है उसमें देखा जा सकता है कि महिला एंकर के अगल-बगल खड़े लोग उन्हें पानी पिला रहे हैं. उनपर हाथ से पंखा डुलाते देखे जा रहे हैं.

सामने आई जानकारी के अनुसार, गर्मी की खबर पढ़ने के दौरान एंकर का गर्मी की वजह से BP डाउन हो गया और वह बेहोश हो गईं. तमाम देर एंकर कुछ भी बोल पाने में असमर्थ रही.

महिला एंकर ने कहा कि दो स्टोरी पूरी करने के बाद अगली खबर हीटवेव को लेकर थी. खबर पढ़ने के दौरान उन्हें लगा कि वे बीमार हो रही हैं. टेलीप्रॉम्पटर भी दिखना बंद हो गया, इसके बाद उन्हें चक्कर आ गया. मामला पश्चिम बंगाल के दूरदर्शन केंद्र का है.

बताया जा रहा है कि इन दिनों पश्चिम बंगाल में गर्मी का कहर ने आसमान सिर पर उठा रखा है. बढ़ते तापमान की वजह से लोग घर से निकलने में हिचक रहे हैं. यहां के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से लेकर 46 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा है.

देखें वीडियो…

https://twitter.com/bhadasmedia/status/1782416473702674478?t=Z6d6v8AbVDwK3LcLCpGAJQ&s=08
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन