Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

खबरदार! DPS नोएडा में बच्चों को टिफिन में ये सब लाने-खाने की मनाही

प्रशांत टंडन-

दिल्ली पब्लिक स्कूल के नोएडा ब्रांच में एक अजीबो-गरीब फैसला लिया गया है. यहां बच्चों को पौष्टिक आहार के रूप में खाए जाने वाली सामग्री को टिफिन में लाने पर बैन लगा दिया गया है. अंडा, मांस – मछली पौष्टिक अहार है, बढ़ते बच्चों को तेज़ दिमाग और स्वास्थ्य शरीर के लिये जो प्रोटीन चाहिये होता है वो इन्हीं में है. DPS नोएडा ने बच्चों के टिफिन में अंडा, मांस – मछली बैन कर दिया. ये बताने की जरूरत नहीं कि किस वर्ग के बच्चे DPS नोएडा में पढ़ते होंगे.

बाकी लोग अपने बच्चों को सब कुछ खिलायें और देश को मानसिक और शारीरिक रूप से एक स्वस्थ्य नागरिक दें. जो पौष्टिक खाना नहीं खायेंगे वो फिसड्डी रह जायेंगे. वैसे भी इन लोगों को सोशल मीडिया ट्रोल ही बनना है जो आलू टमाटर खा कर भी बन ही जायेंगे. गाली देने के लिये जितना दिमाग विकसित होना चाहिये उसके लिये ये काफी है.

कुछ साल पहले मैं बंगाल के दौरे पर था. चौबीस पारगना में एक गांव के स्कूल में रुक गया. लंच का समय था. कहीं से मिड डे मील का टेंपो आया और बच्चे अपनी अपनी थाली लेकर लाइन में लग गये. हर बच्चे को दो उबले अंडे और खिचड़ी मिल रही थी.

आज से बीस साल बाद यूपी मध्य प्रदेश के बच्चे बंगाल के बच्चों से किसी भी क्षेत्र में मुकाबला नहीं कर पायेंगे. नीचे देखें ये खबर…

Local News Community
2 Comments

2 Comments

  1. Shyam

    August 8, 2024 at 5:06 pm

    बकवास खबर भी अब पोस्ट होने लगा यह पर

  2. शोभित वर्मा

    August 9, 2024 at 9:19 am

    अपना दुराग्रह अपने तक ही सीमित रखिये महोदय। आपके हिसाब से शाकाहारी लोग मांसाहारियों का मुकाबला नहीं कर सकते। क्या आप इसे वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित कर सकते हैं? कर सकते हैं तो प्रमाण दीजिये नहीं तो ऐसी भ्रामक खबरें छापना बंद कीजिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन