Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

रक्त कैंसर से पीड़ित वरिष्ठ पत्रकार डॉ यशपाल गोयल जी का निधन!

वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार डॉ. यश गोयल जी का बीमारी के बाद निधन हो गया। वे रक्त कैंसर से पीड़ित थे। उन्होंने 1978 में जोधपुर में पत्रकारिता शुरू की। वे लम्बे समय तक प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया से जुड़े रहे जयपुर, दिल्ली और लखनऊ में रहकर उन्होंने पत्रकारिता की।

उन्होंने अमेरिका में रहकर विज्ञान अनुसंधान का कार्य किया और पत्रकारिता में भी महत्वपूर्ण योगदान किया। बतौर लेखक उन्हें अपनी व्यंग्य रचनाओं के लिए जाना जाता है। उन्हें विविध विधाओं के लिए राजस्थान साहित्य अकादमी के कन्हैयालाल सहल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। यह पुरस्कार उनकी व्यंग्य कृति “नामुमकिन नेता” के लिए दिया गया था। 

वे कई व्यंग्य संग्रह और कहानी संग्रह लिख चुके हैं, जिनमें “गुण सुत्र”, “मंत्री का चश्मा”, “कुर्सी का देवदास” (व्यंग्य) और “उतरा हुआ कोट”, “कागज़ के हाथ” (कहानी) शामिल हैं।

डॉ गोयल अपने पीछे धर्मपत्नी और दो पुत्र छोड़ गए हैं। आज शुक्रवार प्रातः 10 बजे उनकी शव यात्रा उनके जयपुर स्थित निवास जादौन नगर से मोक्ष धाम पहुंची। जहां अंतिम संस्कार किया गया।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन