Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

छात्रों को हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएट बनाएगा दिल्ली विश्वविद्यालय!

दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 से हिंदी पत्रकारिता में परास्नातक (Masters) कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है। यह कदम न केवल भाषाई समानता को बढ़ावा देगा, बल्कि पत्रकारिता के क्षेत्र में क्षेत्रीय भाषाओं के महत्व को भी स्थापित करेगा।

यह पाठ्यक्रम हिंदी विभाग के अंतर्गत संचालित किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को पत्रकारिता की भाषाई गहराई के साथ-साथ व्यावहारिक समझ भी प्राप्त होगी। यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की भावना के अनुरूप है, जो मातृभाषा में उच्च शिक्षा को प्रोत्साहित करती है।

भारत जैसे बहुभाषी देश में पत्रकारिता की समावेशिता तभी संभव है जब क्षेत्रीय भाषाओं में प्रशिक्षित पत्रकार सामने आएं। यह नया पाठ्यक्रम ग्रामीण और अर्ध-शहरी पृष्ठभूमि से आने वाले उन छात्रों के लिए नए अवसर खोलेगा, जो हिंदी में दक्ष तो हैं, लेकिन अब तक अंग्रेज़ी माध्यम की प्रधानता के चलते पत्रकारिता शिक्षा से वंचित थे।

DU प्रबंधन कायह कदम हिंदी पत्रकारिता को बौद्धिक गहराई और गुणवत्ता भी प्रदान करेगी। यह देश में भाषा आधारित सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय कदम है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन