
लखनऊ : माँ फाउण्डेशन द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान 2021 से दुर्गेश उपाध्याय को सम्मानित किया गया.
दुर्गेश यूपीडा, उ.प्र. के मीडिया सलाहकार हैं.
इन्हें सम्मान केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, मंत्री बृजेश पाठक एवं राज्य मंत्री जय कुमार सिंह जैकी द्वारा प्रदान किया गया.
इस कार्यक्रम में बॉलीवुड के कॉमेडियन राजपाल यादव, भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे सहित कुछ और चर्चित हस्तियों को भी सम्मानित किया गया..