Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

‘जी’ से इस्तीफा देने के बाद दुष्प्रचार के शिकार हुए वरिष्ठ पत्रकार दिनेश शर्मा!

जी ग्रुप के हरियाणा हिमाचल पंजाब के संपादक पद से इस्तीफा देने वाले दिनेश शर्मा इन दिनों कुछ पत्रकारों की ट्रोलिंग-दुष्प्रचार के शिकार हो गए हैं। उन पर कई किस्म के आरोप लगाते हुए खबरें-स्क्रीनशॉट्स शेयर-फॉरवर्ड की जा रही हैं।

दिनेश शर्मा का कहना है कि पंजाब के एक ड्रग तस्कर नेता के इशारे पर उसके पालतू पत्रकार मेरी छवि धूमिल करने में लगे हैं। उस ड्रग तस्कर नेता के खिलाफ पोलखोल खबरें लगातार चैनल पर चलीं जिसके चलते उसने निराधार आरोप लगाए। उन आरोपों के खिलाफ हम लोग कोर्ट गए हैं और आगे भी मजबूती से लड़ेंगे।

दिनेश ने बताया कि वे बीस साल से मीडिया में हैं और आजतक उन पर किसी किस्म का दाग नहीं है। जिन रैकेटबाज पत्रकारों को जी ग्रुप से हटाया गया, वे ड्रग तस्कर नेता के साथ मिलकर मेरे खिलाफ लगातार प्रलाप कर रहे हैं और मेरे इस्तीफा देने के बाद उनका यह क्रम तेज हो गया है। ऐसे लोगों के खिलाफ जल्द ही आपराधिक केस दर्ज कराऊंगा।

दिनेश शर्मा ने बताया कि उन्होंने खुद इस्तीफा दिया है जिसे बेस्ट विशेज लिख कर सुभाष चंद्रा ने स्वीकार किया है। पर ऐसा फैलाया जा रहा कि उन्हें निकाला गया है, वह भी आरोपों के चलते। ऐसी बातें लिखने वालों और फैलाने वालों की शिनाख्त कराई जा रही है। जल्द ही ये लोग कानूनी प्रक्रिया के हिस्से होंगे।

देखें दिनेश शर्मा के इस्तीफे का मेल, सुभाष चंद्रा का जवाब और ग्रुप के लोगों को भेजा गया आखिरी मेल-

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. lokesh

    October 10, 2019 at 8:58 am

    इनकी तारीफ इतनी ही नहीं है . ये परमे लौंडियाबाज है। चंडीगढ़ का एक रिपोर्टर जो कि हिमाचल से उसकी बीवी के साथ इनके संबंध हैं. इन्होने एक महिला एंकर को ऑफ एयर कर दिया था और उसके साथ चाय-कॉफी पीना चाहते थे। इतनी ही नहीं मिसेज बीबीसी के चक्कर में इन्होंने इतने लोगों को बाहर किया था। इनके चेले आज कल मुहिम छेड़े हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन